भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वनडे प्रारूप में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने हाल ही में बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16 हजार रन भी पूरे किए थे। रोहित शर्मा फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जिसका पहला मैच 13 जून को खेला गया था, लेकिन इस मैच में रोहित रन आउट हो गए थे और बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे।

रोहित अब 17 जून को एक्शन में नजर आएंगे, लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि वनडे में भारत के लिए पहले नंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। रोहित वनडे में भारत के लिए अब ओपन करते हैं और वो स्ट्राइक लेते हैं यानी पहले नंबर पर अब तक उन्होंने 165 मैचों की 163 पारियों में सबसे ज्यादा 7794 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक भी निकले हैं।

वनडे में पहले नंबर पर सबसे ज्यादा रन रोहित के नाम

भारत की तरफ से पहले नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 162 मैचों की 160 पारियों में 10 शतक के साथ 5671 रन बनाए थे जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग ने 122 मैचों की 120 पारियों में 6 शतक के साथ 3893 रन बनाए थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर के श्रीकांत हैं जिन्होंने 83 मैचों की 82 पारियों में 4 शतक के साथ 2420 रन बनाए हैं जबकि 5वें स्थान पर गौतम गंभीर हैं जिन्होंने 68 मैचों की 66 पारियों में 2305 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक मौजूद हैं।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 49 मैचों की 47 पारियों में 2 शतक के साथ 1625 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 400 से ज्यादा वनडे खेले थे, लेकिन उन्होंने काफी कम मैचों में पारी की शुरुआत की यानी स्ट्राइक लिया। वनडे में उनके साथ आम तौर पर वीरेंद्र सहवाग या फिर सौरव गांगुली ही स्ट्राइक लिया करते थे। वैसे वनडे में सबसे ज्यादा लन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज है।

वनडे में पहले नंबर पर बैटिंग करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

खिलाड़ीसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500
रोहित शर्मा2011-202616516316779420953.02819995.0623418
सौरव गांगुली1996-2007162160115671153*38.06785572.19103710
वीरेंद्र सहवाग2001-20121221200389317532.443763103.456169
क्रिस श्रीकांत1981-199283822242012330.25332872.714144
गौतम गंभीर2003-2013686632305107*36.58269185.654175
सचिन तेंदुलकर1996-200449472162512036.11196382.78291
अजिंक्य रहाणे2011-201734341148811145.09188578.933121
सुनील गावस्कर1974-19875252314799030.18252558.570134
अजय जडेजा1992-199733331119310437.28203858.53192
मनोज प्रभाकर1987-1996383841164102*34.23189761.361103

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी नीचे फिसले, ऋतुराज नंबर 1; ट्राई सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के पहले 3 लीग मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋतुराज पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि वैभव अब नीचे फिसल गए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)