रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। वो इस मैदान पर भारतीय वनडे इतिहास में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। यही नहीं अपनी इस पारी के बाद उन्होंने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया जो कह रहे थे कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। ये रोहित के वनडे क्रिकेट करियर का 34वां शतक भी रहा साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक भी रहा। यही नहीं इंग्लैंड की धरती पर वनडे में ये रोहित का 8वां शतक रहा।
रोहित ने 84 गेंदों पर लगाया शतक
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था और फिर उन्होंने अपना शतक इस मैच में 84 गेंदों पर पूरा किया। यानी उन्होंने अर्धशतकके बाद अपना अगला 50 रन सिर्फ 34 गेंदों पर पूरा किया। रोहित ने अपना शतक इस मैच में चौके के साथ पूरा किया। रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। उन्होंने ये कमाल 39 साल 80 दिन की उम्र में किया। रोहित ने इस मैच में 110 गेंदों पर 5 छक्के और 17 चौकों के साथ 138 रन की पारी खेली और आउट हुए। लॉर्ड्स में ये वनडे में किसी भी भारतीय का बेस्ट स्कोर रहा।
रोहित ने सचिन समेत 4 बैटर्स का तोड़ा रिकॉर्ड
रोहित ने इंग्लैंड में वनडे में अपना 8वां शतक लगाया और उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डीकॉक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित अब किसी विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले सचिन, अनवर, एबी और डीकॉक ने 7-7 शतक विदेशी धरती पर लगाए थे।
विदेश में वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
8 शतक- रोहित शर्मा – इंग्लैंड में
7 शतक- सचिन तेंदुलकर – यूएई में
7 शतक- सईद अनवर – यूएई में
7 शतक- एबी डीविलियर्स – भारत में
7 शतक- क्विंटन डीकॉक – भारत में
रोहित ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
रोहित ने इंग्लैंड की धरती पर सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 10वां शतक लगाया और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विव ने इंग्लैंड में कुल 9 शतक लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 11 शतक के साथ डॉन ब्रेडमैन मौजूद हैं। वहीं तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से गॉर्डन ग्रीनिज, स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ मौजूद हैं।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज
11 शतक- डॉन ब्रैडमैन
10 शतक- रोहित शर्मा
9 शतक- विव रिचर्ड्स
8 शतक- गॉर्डन ग्रीनिज
8 शतक- स्टीव वॉ
8 शतक- राहुल द्रविड़
8 शतक- स्टीव स्मिथ
रोहित ने तोड़ा माइकल ट्रेस्कोथिक का रिकॉर्ड
रोहित ने लॉर्ड्स में 84 गेंदों पर शतक लगाकर माइकल ट्रेस्कोथिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने लॉर्ड्स में 89 गेंदों पर शतक लगाया था। रोहित अब लॉर्ड्स में वनडे में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जोस बटलर हैं जिन्होंने इस मैदान पर वनडे में 61 गेंदों पर शतक लगाया था।
लॉर्ड्स में सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के आधार पर)
61 गेंद- जोस बटलर बनाम श्रीलंका, 2014
82 गेंद- क्लाइव लॉयड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1975
84 गेंद- रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2026
89 गेंद- माइकल ट्रेस्कोथिक बनाम भारत, 2002
वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
43 साल 162 दिन – खुर्रम खान बनाम अफगानिस्तान, 2014
39 साल 212 दिन – सनत जयसूर्या बनाम भारत, 2009
39 साल 159 दिन – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, 2019
39 साल 152 दिन – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, 2019
39 साल 111 दिन – एड जॉयस बनाम यूएई, 2018
39 साल 80 दिन – रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2026
वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
