कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन के 50 गेंदों पर 97 रन बनाने के ठीक बाद उनके और रोहित शर्मा के बीच हुई एक बातचीत का क्लिप वायरल हुआ। इस क्लिप में दिखा कि पूर्व भारतीय कप्तान सैमसन के पास गए और उन्हें भरोसा दिलाया कि टीम में खेलने का उनका मौका जरूर आएगा। यह यूएसए के खिलाफ भारत के पहले मैच से ठीक पहले की बात है, जिसमें सैमसन को बाहर कर दिया गया था और बेंच पर बैठाया गया था। अब रोहित ने बताया कि उन्होंने सैमसन के साथ वह बातचीत क्यों की।
मौके का इंतजार करें
रोहित शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही शुरुआती दौर में हुआ था और वो वनडे वर्ल्ड कप 2011 में नहीं खेल पाए थे और ओपनिंग स्लॉट को अपना बनाने से पहले टीम से अंदर-बाहर होते रहे थे। रोहित ने कहा कि वह इस समय संजू सैमसन की भावनाओं को समझ सकते हैं क्योंकि वह अपने करियर में उन्हीं की तरह थे। रोहित के मुताबिक वो संजू को समझाना चाहते थे कि वो निराश ना हों और अपने मौका का इंतजार करें। रोहित, सैमसन को अपने मौके का पूरा फायदा उठाते और भारत को फाइनल में पहुंचाते देखकर बहुत खुश थे।
खिलाड़ी की नब्ज महसूस कर सकता हूं
रोहित ने कहा कि मैं खिलाड़ी की नब्ज महसूस कर सकता हूं। मैं खुद भी ऐसी जगह पर रहा हूं जहां आप जानते हैं जब इस तरह से टूर्नामेंट होते हैं तो मौके नहीं आते तो ऐसी स्थिति में फोकस रहना और सही चीजें करने की कोशिश करना और मौका ना मिलने से निराश ना होना जरूरी है और मैंने उसके साथ यही महसूस किया। आपको बता दें कि रोहित ने संजू से बातचीत की ती और उन्हें मौके का इंतजार करने को कहा था और फिर संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस तरह की पारी खेली और भारत को सुपर 8 के आखिरी और फिर सेमीफाइनल में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें– IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट, ऐसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
