भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप में विश्व चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एम्बेसडर हैं। टीम इंडिया 5 मार्च गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। उस मैच से पहले आईसीसी ने वर्ल्ड कप के एम्बेसडर रोहित शर्मा का एक खास वीडियो शेयर किया है। यह BTS (Behind The Scene) वीडियो है जिसमें रोहित मस्त अंदाज में दिख रहे हैं।

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रोहित शर्मा डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद जब वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलते हैं तो सबसे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव को गले लगाते हैं, उसके बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को भी झप्पी देते हैं। इस वीडियो को आईसीसी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

आईसीसी का यह वीडियो 15 फरवरी 2026 कोलंबो का है। यह वीडियो भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले का है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच देखने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ कोलंबो पहुंचे थे। इस मैच में रोहित लगातार भारत को चीयर करते दिखे थे और टीम का मनोबल भी बढ़ाया था।

    यहां देखें ICC द्वारा शेयर किया गया पूरा वीडियो

    भारत के पास इतिहास रचने का मौका

    भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है। 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। अब टीम के पास लगातार दो खिताब जीतने का मौका है। 2007 में टी20 विश्व कप की शुरुआत के बाद से अभी तक किसी देश ने लगातार दो बार खिताब नहीं जीता है। वहीं अभी तक कोई भी टीम घर पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम अगर ऐसा करती है तो इतिहास के पन्नों पर अपना नाम अमर कर लेगी।

    यह भी पढ़ें- “मुझे घर वापस जाना है”: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण भारत में फंसी वेस्टइंडीज की पूरी टीम, कोच डैरेन सैमी ने लगाई गुहार
    यह भी पढ़ें- संजू सैमसन vs जोफ्रा आर्चर: भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल की सबसे खतरनाक जंग, पुराने रिकॉर्ड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन