भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। दूसरे मैच में कार्डिफ में रोहित शर्मा ने बेहद धीमी पारी खेली और आखिर में वो विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर के हाथों आउट हो गए। रोहित ने दूसरे मैच में 26 रन बनाए और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंजमाम से आगे निकले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक छक्का और एक चौके की मदद से 47 गेंदों पर 26 रन बनाए और वनडे प्रारूप में वो रन बनाने के मामले में इंजमाम उल हक से आगे निकल गए। रोहित शर्मा के अब वनडे मैचों में 287 मैचों में 11757 रन हो गए हैं जबकि इंजमाम ने 378 मैचों में 11739 रन थे। रोहित शर्मा ने वनडे प्रारूप में अब तक 33 शतक लगाए हैं जबकि इंजमाम के कुल 10 शतक ही थे। रोहित अब वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गए जबकि इंजमाम 8वें नंबर पर चले गए।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली और 66 गेंदों पर 65 रन बनाए। कोहली ने इस पारी के बाद अपने वनडे रन में इजाफा किया और वो दूसरे स्थान पर ही मौजूद हैं। कोहली ने अब तक वनडे में कुल 14802 रन बनाए हैं जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर 18426 रन के साथ ही मौजूद हैं। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दसवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 11363 रन बनाए थे।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
सचिन तेंदुलकर1989-20124634524118426200*44.832136886.234996202016195
विराट कोहली2008-2026313301471486718358.531584393.835478181385168
कुमार संगकारा2000-2015404380411423416941.981804878.86259315138588
रिकी पोंंटिंग1995-2012375365391370416442.031704680.393082201231162
सनत जयसूर्या1989-2011445433181343018932.361472591.22868341500270
महेला जयवर्धने1998-2015448418391265014433.371602078.96197728111976
रोहित शर्मा2007-2026287279371175726448.581267492.763362161109364
इंजमाम-उल-हक1991-20073783505311739137*39.521581274.24108320971144
जैक कैलिस1996-2014328314531157913944.361588572.89178617911137
सौरव गांगुली1992-2007311300231136318341.021541673.72272161122190

पोलार्ड अब गेल की लिस्ट में शामिल; T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर, सिर्फ एक भारतीय सूची में शामिल

किरोन पोलार्ड अब टी20 प्रारूप में 1000 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में पहले अकेले सिर्फ क्रिस गेल ही थे, लेकिन अब पोलार्ड ने उन्हें ज्वाइन कर लिया है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)