भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बैटर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में 138 रन की पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के और 17 चौके लगाए। रोहित शर्मा इस मैच में लय में दिखे और पिछले दो वनडे मैचों के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वास से खेलते हुए नजर आए। रोहित ने इन 2 छक्कों के दम पर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। रोहित ने अब तक इन चारों टीमों के खिलाफ मिलाकर कुल 346 छक्के लगाए हैं और वो क्रिस गेल से आगे निकल गए जो इससे पहले SENA टीमों के खिलाफ कुल 342 छक्के लगाए थे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं और इसमें बदलाव हो सकते हैं)

SENA टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

346 छक्के- रोहित शर्मा
342 छक्के- क्रिस गेल
179 छक्के- विराट कोहली
177 छक्के- एमएस धोनी
176 छक्के- शाहिद अफरीदी

रोहित ने की गिल की बराबरी

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर वनडे की अपनी 114वीं पारी में भी छक्का लगाया और उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली। गेल ने भी वनडे में बतौर ओपनर अपने करियर में कुल 114 पारियों में छक्के लगाए थे। रोहित अब वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा पारियों में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में सनत जयसूर्या पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 137 पारियों में बतौर ओपनर छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में भारत के दूसरे बैटर सचिन तेंदुलकर हैं जो 5वें स्थान पर हैं।

वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा पारियों में छक्के लगाने वाले बैटर

◎137: सनथ जयसूर्या
◎ 114: रोहित शर्मा
◎ 114: क्रिस गेल
◎ 90: सचिन तेंदुलकर
◎ 81: एडम गिलक्रिस्ट

वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)