मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ रविवार को हुए मैच के दौरान इंजर्ड हो गए। रोहित को बैटिंग के दौरान दर्द महसूस हुआ और बाद में पता चला कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। रोहित बल्लेबाजी के दौरान ही मैदान छोड़कर चले गए थे। अब सवाल ये है कि वो कब तक फिट होंगे और अगर वो मुंबई के लिए कुछ मैचों में नहीं खेलते हैं तो कौन उनकी जगह पारी की शुरुआत कर सकता है।
रोहित के सबसे बड़े विकल्प हो सकते हैं डिकॉक
मुंबई ने अब तक कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें रोहित और रयान रिकेल्टन ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन रोहित के नहीं खेलने की स्थिति में क्विंटन डिकॉक ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जिन्हें इस टीम ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी निलामी में एक करोड़ में खरीदा था। डिकॉक के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है और वो ओपनर के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। रोहित ने नहीं होने पर वो मुंबई टीम की ओपनिंग जिम्मेदारी निभाने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प हो सकते हैं।
टी20 में 12 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं डिकॉक
क्विंटन डिकॉक की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 439 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 12,322 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम पर 8 शतक और 82 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.13 का रहा है जबकि बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन है। डिकॉक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 115 मैचों में 3309 रन बनाए हैं जबकि इसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक भी शामिल है। इस लीग में उनका स्ट्राइक रेट 134.02 है।
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, विल जैक्स, रयान रिकलेटन, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, दीपक चाहर, नमन धीर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, रघ शर्मा, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, दानिश मालेवार।
रजत पाटीदार ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, वैभव नंबर 1; IPL के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर
मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 18 रन से हराया और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी हार रही। तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अब किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है इससे बारे में जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
