भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया। तीसरे मैच में भी अफगानिस्तान की टीम को हार मिली और भारत ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया। इस वनडे सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि इस वनडे सीरीज में इशान किशन का जलवा देखने को मिला तो वहीं रोहित भी रन बनाने में पीछे नहीं रहे। श्रेयस अय्यर महज 58 रन बनाकर टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

रोहित रहे यशस्वी से आगे, गिल रहे नंबर 1

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन गिल के बल्ले से निकले और उन्होंने 3 मैचों में एक शतक के साथ 238 रन बनाए जबकि इशान किशन ने भी 3 मैचों में एक शतक के साथ 159 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज रहे जिन्होंने एक शतक के साथ 3 मैचों में 148 रन बनाए।

रोहित शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे जिन्होंने 3 मैचों में एक अर्धशतक के साथ कुल 143 रन बनाए तो वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी 3 मैचों में 133 रन बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया। यशस्वी जायसवाल ने 2 मैचों में एक शतक के साथ 114 रन बनाए और छठे स्थान पर रहे। वहीं भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 3 मैचों में 58 रन बनाए और वो नौवें स्थान पर रहे। जबकि सदिकुल्लाह अटल 10वें स्थान पर रहे।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के टॉप-10 बैटर्स

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्टस्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
शुभमन गिल2026-2026321238154238176135.22110334
इशान किशन2026-202632015912579.5101157.42100178
रहमानुल्लाह गुरबाज2026-202633014810249.3391162.63100169
रोहित शर्मा2026-20263301437947.66124115.32010176
हशमतुल्लाह शाहिदी2026-202633013310244.3316381.59100171
यशस्वी जायसवाल2026-2026221114110*11495120100153
रहमत शाह2026-202633087792911277.6701090
अजमतुल्लाह उमरजेई2026-202622076503872105.5501055
श्रेयस अय्यर2026-20263315826295810000023
सदीकुल्लाह अटल2026-20262204242215280.7600151

तीन भारतीय बैटर्स ने लगाए शतक

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो गिल 3 मैचों में 238 रन के साथ पहले जबकि इशान किशन 3 मैचों में 159 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 3 मैचों में 133 रन बनाए जबकि चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 2 मैचों में 114 रन बनाए। 5वें नंबर पर 3 मैचों में 58 रन के साथ श्रेयस अय्यर मौजूद रहे। इस वनडे सीरीज में भारत की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाए। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे बड़ी शतकीय पारी 154 रन की खेली जबकि इशान ने 125 रन की बेस्ट पारी खेली। यशस्वी ने भी नाबाद 110 रन की पारी खेली। गिल इस वनडे सीरीज में ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि ओवरऑल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर रहे।

रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)