इंग्लैंड की टीम ने भारत को तीसरे टी20 मैच में मैनचेस्टर में 125 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में जोस बटलर ने कमाल की विकेटकीपिंग करते हुए विकेट के पीछे 5 शिकार किए। यही नहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने टीम के लिए छोटी, लेकिन अहम पारी खेली और एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। जोस बटलर अब पॉल स्टारलिंग, रोहित शर्मा और बाबर आजम की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए।

बटलर ने खास लिस्ट में मारी एंट्री

जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे मैच में इंग्लैंड के लिए ओपन करते हुए 21 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। बटलर की स्ट्राइक रेट इस दौरान 171.43 का रहा और अपनी पारी में लगाए 6 बाउंड्रीज (2 छक्के और 4 चौके) की मदद से उन्होंने पॉल स्टारलिंग, रोहित शर्मा और बाबर आजम की खास लिस्ट में शुमार हो गए। बटलर अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने 550 से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का कमाल किया है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का कमाल बटलर से पहले पॉल स्टारलिंग, रोहित शर्मा और बाबर आजम कर चुके हैं। पॉल स्टारलिंग ने क्रिकेट के सबसे छोटो प्रारूप में इंटरनेशनल लेवल पर कुल 590 बाउंड्रीज लगाए थे जिसमें 449 चौके और 141 छक्के शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 383 छक्के और 205 चौकों के साथ कुल 588 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद बाबर आजम ने 557 बाउंड्रीज लगाए हैं जिसमें 477 चौके व 80 छक्के शामिल हैं। जोस बटलर ने अब तक 551 बाउंड्रीज लगाए हैं जिसमें 375 चौके और 176 छक्के शामिल हैं।

T20I में 550 से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाज

590 बाउंड्रीज- पॉल स्टारलिंग (449 चौके, 141 छक्के)
588 बाउंड्रीज- रोहित शर्मा (383 चौके, 205 छक्के)
557 बाउंड्रीज- बाबर आजम (477 चौके, 80 छक्के)
551 बाउंड्रीज- जोस बटलर (375 चौके, 176 छक्के)

तिलक को प्लेइंग 11 से बाहर करना चाहिए या नहीं, कुंबले ने दिया अहम सुझाव; हर्षित को शिवम से ऊपर भेजने पर हुए नाराज

तिलक वर्मा को चौथे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर कर देना चाहिए या नहीं इसके बारे में अनिल कुंबले ने सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी बात कही। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

श्रेयस ने बताया भारत को क्यों मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई टीम इंडिया

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर मैच गंवा दिया। इस मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 3 विकेट लिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)