संजू सैमसन के करियर में अभी तक जिस तरह उतार-चढ़ाव आते रहे, उसी तरह टी20 वर्ल्ड कप में भी उनके साथ हुआ है। पहले उनकी टीम से जगह गई, फिर वह अभिषेक के रिप्लेसमेंट बने और उसके बाद जब टीम मुश्किल में आई, फिर से वह बाहर हो गए। उसके बाद उन्होंने जब टीम मुश्किल में थी फिर से ओपनिंग संभाली और सबसे अहम मुकाबले में टीम को जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। मगर इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, सभी खिलाड़ियों के चहेते रोहित शर्मा की एक बेहतरीन सलाह भी थी।

अब जब संजू का बल्ला चल पड़ा है और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिला दी है, तब रोहित की सलाह का वीडियो वायरल होने लगा। दरअसल यह वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच से पूर्व का है। उस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी अपने पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप के एम्बेसडर रोहित शर्मा से भी मिले। उसी वक्त हिटमैन ने संजू को गले लगाकर जो शब्द बोले थे, उनका जादू सैमसन की पारी में साफ नजर आ रहा था।

क्या बोले थे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा जब सैमसन से मिले तो उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को गले लगाया और बोले,”कैसा है, दुखी मत हो भाई।” उसके बाद संजू कहते हैं, नहीं भैया मैं ठीक हूं। फिर रोहित बोलते हैं,”यह बड़ा टूर्नामेंट है, मौका कभी भी आ सकता है।” बस यह तकरीबन 5 सेकंड की मुलाकात ने थोड़े इंतजार के बाद अब संजू की किस्मत बदल दी। संजू के लिए मौका भी आ गया और उन्होंने उसका फायदा भी उठाया।

संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 3 मैच खेले हैं। तीनों मुकाबलों में उन्होंने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दी है। उन्होंने तीन पारियों में 143 रन बनाए हैं। जबकि विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड सीरीज की पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 46 रन निकले थे। वहीं से उन्हें ओपनिंग पोजीशन और टीम से जगह गंवानी पड़ी थी। अब भारतीय फैंस की उम्मीदें सेमीफाइनल में भी सैमसन पर टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन नहीं, 12वें ओवर में दो विकेट और 4 रन देने वाला भारतीय चुना गया इम्पैक्ट प्लेयर; देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बारिश से धुला सेमीफाइनल तो इंग्लैंड खेलेगा फाइनल, जानें टी20 विश्व कप में रिजर्व डे का नियम