आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड इन दिनों आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं और उन्होंने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11 का चयन इस लीग के दौरान किया। कमाल की बात ये रही कि उन्होंने जिस टीम का चयन किया उसमें रोहित शर्मा या फिर अभिषेक शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाजों को शामिल नहीं किया। टिम डेविड ने अपनी इस टीम में भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों को शामिल किया।
गेल-वॉटसन ओपनर
टिम डेविड ने जिस टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया उसमें ओपनर के रूप में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बैटर क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का चयन ओपनर के रूप में किया। शेन वॉटसन शानदार ओपनर तो थे ही साथ ही साथ वो तेज गेंदबाजी विकल्प भी टीम के लिए उपलब्ध करवाते थे। टिम ने तीसरे नंबर पर बैटिंग क्रम में विराट कोहली को रखा जिनका इस प्रारूप में कमाल का प्रदर्शन इंटरनेशनल लेवल पर था।
टिम ने बैटिंग क्रम में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स को चौथे नंबर पर रखा जो मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर हैं जबकि किरोन पोलार्ड को उन्होंने 5वें नंबर पर रखा जो बेहतरीन स्पिनर भी थे। टिम ने अपनी टीम में बतौर विकेटकीपर एमएस धोनी को शामिल किया और उन्हें बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर रखा। टिम ने अपनी टीम में आंद्र रसेल और ड्वेन ब्रावो को रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर को टीम में जगह दी।
टिम डेविड ने अपनी इस टीम में स्पिनर के रूप में आदिल राशिद और सुनील नरेन को शामिल किया। ये दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी भी करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं उन्होंने इस टीम में तेज गेंदबाज के रूप में मिचेल स्टार्क को जगह दी। देखा जाए तो इस टीम में तेज गेंदबाज के रूप में स्टार्क, शेन वॉटसन मौजूद हैं तो वहीं स्पिनर के रूप में पोलार्ड, सुनील नरेन, आदिल राशिद हैं जबकि ड्वेन ब्रावो भी तेज गेंदबाजी करते थे।
टिम डेविड द्वारा चुनी हुई ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11
क्रिस गेल, शेन वॉटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, किरोन पोलार्ड, एमएस धोनी, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, आदिल राशिद, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क।
रोहित नंबर 1, जडेजा अब यूसुफ पठान से आगे; IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले टॉप-7 भारतीय
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा ने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
