रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की और पहले ही मुकाबले में केकेआर के खिलाफ 205.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली। रोहित ने मुंबई की जीत में शानदार भूमिका निभाई और इस पारी के दम पर 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए साथ ही संजू सैमसन, विराट कोहली, सनत जयसूर्या जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को इन मामलों में पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने जयसूर्या को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा आईपीएल में 200 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी खेलने वाले तीस सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रोहित ने ये कमाल 38 साल 333 दिन की उम्र में किया और सनत जयसूर्या से आगे निकल गए जिन्होंने ऐसा 38 साल 319 दिन की उम्र में किया था।

आईपीएल में 200+ की स्ट्राइक रेट से 50+ की पारी खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

39 वर्ष 296 दिन – फाफ डुप्लेसिस (vs GT, 2024)
39 वर्ष 277 दिन – फाफ डुप्लेसिस (vs SRH, 2024)
38वर्ष 333 दिन – रोहित शर्मा (vs KKR, 2026)*
38 वर्ष 319 दिन – सनथ जयसूर्या (vs CSK, 2008)
38 वर्ष 319 दिन – दिनेश कार्तिक (vs SRH, 2024)

रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

रोहित ने केकेआर के खिलाफ 78 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। केकेआर के खिलाफ रोहित ने अब तक 1161 रन बनाए हैं और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं। यही नहीं रोहित अब आईपीएल में केकेआर के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

1161 रन – रोहित शर्मा बनाम केकेआर
1159 रन – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
1146 रन – विराट कोहली बनाम सीएसके
1134 रन – डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस
1130 रन – विराट कोहली बनाम डीसी
1093 रन – डेविड वार्नर बनाम केकेआर
1057 रन – रोहित शर्मा बनाम डीसी
1057 रन – शिखर धवन बनाम सीएसके
1021 रन – विराट कोहली बनाम केकेआर

रोहित ने तोड़ा लेंडल सिमंस का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले के दौरान 51 रन बनाए और अब आईपीएल में मुंबई की तरफ से पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने बल्लेबाजों की लिस्ट में वो चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने लेंडल सिमंस को पीछे छोड़ा जिन्होंने साल 2014 में पंजाब के खिलाफ मुंबई के लिए पावरप्ले में 50 रन बनाए थे।

IPL में पावरप्ले में मुंबई के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर्स

63 रन – ईशान किशन बनाम हैदराबाद,2021
59 रन – सनत जयसूर्या बनाम सीएसके, 2008
55 रन – ईशान किशन बनाम आरसीबी, 2024
51 रन- रोहित शर्मा बनाम केकेआर,2026
50 रन – लेंडल सिमंस बनाम पीबीकेएस, 2014

रोहित शर्मा ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित ने केकेआर के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान कुल 6 छक्के लगाए और वो अब आईपीएल की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल के साथ पहले नंबर पर आ गए। रोहित ने 13वीं बार आईपीएल की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। केएल राहुल भी 13 बार ऐसा कर चुके हैं। रोहित ने संजू को पीछे छोड़ा जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में 12 बार ऐसा किया है।

IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

13- केएल राहुल
13 – रोहित शर्मा
12 – संजू सैमसन
10 – ऋषभ पंत
8 – सुरेश रैना
8 – एमएस धोनी
8 – ईशान किशन
8 – विराट कोहली
7 – अभिषेक शर्मा
7 – श्रेयस अय्यर

इस मैच में मुंबई के लिए ओपनर बैटर रियान रिकेल्टन ने भी शानदार पारी खेली और उन्होंने 43 गेंदों पर 81 रन बनाए जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 40 गेंदों पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए और इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। ये आईपीएल में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज रहा।

ये खबरें भी पढ़ें

रोहित शर्मा आउट, IE Top 100 में जय शाह 22वें नंबर पर; विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह से आगे गौतम गंभीर

रोहित को किसके साथ करनी चाहिए ओपनिंग, केकेआर के खिलाफ मैच से पहले पूर्व भारतीय बैटर ने दिया सुझाव