भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले अपनी पसंदीदा भारत की ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उथप्पा ने अपनी इस टीम में संजू सैमसन, इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी। उन्होंने अपनी टीम की कप्तान एमएस धोनी को बनाया जबकि उन्होंने इस टीम में दो ऑलराउंडर को शामिल किया।

उथप्पा ने रोहित-अभिषेक को चुना बतौर ओपनर

रॉबिन उथप्पा ने अपनी ऑल-टाइम टी20आई प्लेइंग 11 में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा का चयन किया। रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा दोनों बेहद आक्रामक बैटर हैं और दोनों अगर चल जाएं तो विरोधी टीम के गेंदबाजों का क्या हाल कर सकते हैं ये सबको पता है। उथप्पा ने अपनी टीम में बैटिंग क्रम में विराट कोहली को तीसरे नंबर पर शामिल किया जिनका टी20 रिकॉर्ड बेहद शानदार है।

उथप्पा ने अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए युवराज सिंह को रखा जबकि उन्होंने 5वें स्थान पर एमएस धोनी को रखा जो टीम के कप्तान व विकेटकीपर भी हैं। उथप्पा ने बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर सुरेश रैना को रखा जो चौंकाने वाला रहा। रैना ने कभी भी टी20 क्रिकेट में इतने नीचे बैटिंग नहीं की। उन्होंने अपनी टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या का चयन किया जबकि स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को टीम में जगह दी।

उथप्पा ने अपनी इस टीम में दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया जिसमें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। वहीं उन्होंने स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल को मौका दिया जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। आपको बता दें कि उथप्पा साल 2007 में उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जो पहली बार साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी।

रॉबिन उथप्पा द्वारा चुनी हुई भारत की ऑल-टाइम T20I प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

वैभव OUT, वरुण IN; पूर्व ओपनर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने अपनी जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने इस टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जो इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)