नेपाल ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मेंस प्रीमियर कप से पहले वनडे क्रिकेट में कप्तान बदल दिया है। यह 50 ओवर का टूर्नामेंट 2027 एसीसी मेंस एशिया कप के लिए क्वालिफायर के तौर पर काम करता है। नेपाल ने इस टूर्नामेंट से पहले अनुभवी खिलाड़ी संदीप लामिछाने को रोहित पौडेल की जगह कप्तान बना दिया है।

लामिछाने के पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेलने का अनुभव है। 2018-2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा थे और 9 मैच खेले थे। उन्होंने 13 विकेट लिए थे। 26 साल के इस लेग स्पिनर ने वनडे में 77 मैच खेले हैं और 154 विकेट लिए हैं।

पौडेल की कप्तानी में निखरा नेपाल

2022 में पौडेल के कप्तानी संभालने से पहले लामिछाने ने 14 वनडे मैचों में नेपाल की कप्तानी की थी। पौडेल ने अपने कार्यकाल में टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में नेपाल को 12 में से 11 वनडे मैच जिताने में मदद की, जिससे टीम ने जून 2023 में जिम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जगह बनाई।

लामिछाने की उपलब्धियां

पौडेल ने बैटिंग ऑर्डर में एक भरोसेमंद और अहम खिलाड़ी की भूमिका निभाई। लामिछाने के नाम उपलब्धियां दर्ज हैं। वह वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले नेपाली खिलाड़ी है। वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी हैं।

विवादों में भी रहे हैं लामिछाने

लामिछाने विवादों में भी रहे हैं। 2022 में उनपर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया। दिसंबर 2023 में निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था और 8 साल की सजा सुनाई थी। मई 2024 में पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया। इसी विवाद के कारण नेपाल क्रिकेट संघ ने उन्हें कप्तानी से हटाने के अलावा निलंबित कर दिया था। आरोपों से बरी होने के बाद खेलने की अनुमति मिली।

भारतीय टीम से 3 साल से बाहर खिलाड़ी इंग्लैंड में बरपा रहा कहर

युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए वनडे और टी20 खेले हैं। उन्होंने 72 वनडे की 69 पारियों में में 27.13 के औसत से 121 विकेट लिए हैं। 80 टी20 की 79 पारियों में 25.09 के औसत से 96 विकेट लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें