प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और इसे वैभव सूर्यवंशी ने पूरी तरह से साबित करके दिखाया है। वैभव के खेल की तारीफ इस वक्त हर कोई कर रहा है और उनसे सभी बड़ी-बड़ी उम्मीदें पालने भी लगे हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पर उम्मीदों का बड़ा बोझ है और वो इस बोझ तले ना दब जाएं इसका खतरा भी है। अब वैभव को किस तरह से हमें संभालना है इसको लेकर रोहन गावस्कर ने बड़ा सुझाव दिया।
वैभव की क्षमता का सही इस्तेमाल हो
रोहन गावस्कर ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि आप वैभव के बारे में बात कर रहे हैं और मनोज तिवारी ने बिल्कुल सही कहा कि उनके लिए स्काई लिमिट है, लेकिन ये जिम्मेदारी जो है वो हमारे ऊपर है। फैंस, बीसीसीआई जो भी उनके आसपास हैं वो श्योर करें कि वो अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करें। सही टाइम पर उनको मौका दिया जाए ज्यादा जल्दी नहीं, ज्यादा लेट नहीं। ज्यादा दवाब उन पर ना रखें, ये हमारी जिम्मेदारी है और कभी-कभी फैंस की उम्मीदें इतनी ज्यादा होती है कि एक-दो मैच खराब गए तो हम कहने लगते हैं कि नहीं, नहीं, नहीं इसको निकाल दो।
अगले 20 साल तक भारत के लिए रन बना सकते हैं वैभव
रोहन ने आगे कहा कि हमको थोड़ी सहजता के साथ उनके साथ पेश आना होगा, उनको संभालना पड़ेगा। रोहन ने कहा कि वैभव के लिए स्काई इज लिमिट है और वो अगले 20 साल तक भारत के लिए रन बना सकते हैं, लेकिन ये जिम्मेदारी हम सबको बांटनी पड़ेगी। दरअसल इस बातचीत के दौरान रोहन के साथ मनोज तिवारी भी थे जिन्होंने कहा था कि वैभव के लिए स्काई लिमिट है और उन्हें हर मैच को आखिरी मुकाबले की तरह लेना चाहिए और डिस्ट्रैक्ट होने से बचना चाहिए।
संदीप शर्मा हैं सबसे अंडररेटेड प्लेयर
इस बातचीत के दौरान रोहन ने कहा कि मनोज आपने कहा था कि संदीप शर्मा राजस्थान टीम के सबसे अंडररेटेड प्लेयर हैं और मैं आपकी बात से सहमत भी हूं। शायद संदीप को उतना क्रेडिट नहीं मिलता है जितना कि उनको मिलना चाहिए। उनकी बॉलिंग, फिल्डिंग काफी अच्छी है और आखिरी मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए एक शानदार कैच भी निकाला था। वो एक टीम प्लेयर हैं और गेंदबाजी में उनको लेकर किसी भी तरह का संदेह नहीं है। उनसे आपको हर मैच में 10 में से 8 का प्रदर्शन उनसे मिलेगा। वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि आरसीबी के खिलाफ राजस्थान अपनी प्लेइंग 11 में किसी भी तरह का बदलाव करे इसकी संभावना नहीं है।
‘चेहरे पर मत जाओ, जब मारते हैं ना’, पूर्व क्रिकेटर ने वैभव की तारीफ करते हुए किया सावधान, कहा- हर मुकाबले को आखिरी मैच की तरह देखें
RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव के बारे में कहा कि उनके चेहरे पर मत जाइए। उन्होंने वैभव की तारीफ भी की और उन्हें सावधान भी किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
