इंडिया चैंपियंस के ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने वर्ल्ड लीजेंड्स लीग 2026 के 11वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ कमाल की पारी खेली और उन्होंने 248.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 31 गेंदों पर 77 रन बनाए। अपनी इस पारी के बाद उथप्पा अब इस लीग के 11 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।

वर्ल्ड लीजेंड्स लीग 2026 के 11 मैचों के बाद बात अगर 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें अभी सिर्फ 6 बैटर ही शामिल हैं जिसमें भारत की तरफ से सिर्फ एक बैटर यानी रॉबिन उथप्पा ही है। कमाल की बात ये है कि इस सीजन में अब तक एकमात्र शतक लगाने वाले एबी डिविलियर्स भी उथप्पा से नीचे हैं और क्रिस गेल तो टॉप-3 में शामिल भी नहीं हैं।

रॉबिन उथप्पा का स्ट्राइक रेट है सबसे ज्यादा

रॉबिन उथप्पा ने इस लीग में अब तक 2 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 251.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 2 मैचों में 108 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर डी आर्सी शॉर्ट हैं जिन्होंने 3 मैचों में 238.18 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 223.46 की स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं तो वहीं रिचर्ड लेवी ने 3 मैचों में 216.25 स्ट्राइक रेट से 173 रन ठोके हैं। क्रिस गेल 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 206.90 की स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 120 रन बनाए हैं और 5वें नंबर पर हैं।

WCL 2026 में 11 मैचों के बाद 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
रॉबिन उथप्पा2210854251.16
डी आर्सी शॉर्ट3313143.67238.18
एबी डिविलियर्स3318190.5223.46
रिचर्ज लेवी3317357.67216.25
क्रिस गेल3312040206.9
महमूदुल्लाह3311859200

‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब

शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)