वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। वैभव ने इससे पहले अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली अपनी शतकीय पारी से खूब सुर्खियां बटोरी थी और उनकी इनिंग के दम पर भारत चैंपियन बना था। अब आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने वैभव को सावधानी बरतने की सलाह दी।

किस्मत के सहारे चल रहे हैं वैभव

उथप्पा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अभी कुछ हद तक अपनी किस्मत के सहारे चल रहे हैं और जब खेल का स्तर और ऊंचा होगा तो उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए उथप्पा ने कहा कि मैं पिछले 12 महीनों से वैभव के हर मैच पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। वो जबरदस्त है, लेकिन अगर आप उसे बैटिंग करते हुए देखेंगे तो मुझे लगता है कि वह थोड़ा-बहुत अपनी किस्मत के भरोसे चल रहा है।

खत्म हो गया है नयापन

उथप्पा ने आगे कहा कि जब खेल का स्तर और ऊंचा होगा तो उसे काफी मुश्किलों का सामना करना होगा। अब लोगों को पता चल गया है कि उसे कहां गेंद डालनी है और अब वह नयापन खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि अभी वह थोड़ा-बहुत अपनी किस्मत के भरोसे चल रहा है जो ठीक है। मुझे लगता है कि यह आईपीएल सीजन उसके लिए सीखने वाला होगा और लंबे समय में उसके काम आएगा। वह आईपीएल 2026 में रन तो बनाएगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह वैसा ही होगा जैसा वह पिछले साल था।

एक शतक लगा सकते हैं वैभव

इस बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा कि आईपीएल के बाद भी आप जहां भी खेलते हैं तो उसी लय को बनाए रखते हैं और इसी बात से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिलता है। अगर यहां उतार-चढ़ाव होता तो मुझे डर लगता। मुझे लगता है कि वैभव कम से कम एक और तेज अर्धशतक लगाएगा या एक शतक भी बनाएगा। आपको बता दें कि वैभव आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक लगा चुके हैं और वो इस लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

रोहित नंबर 3 तो सूर्या इस स्थान पर, टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 कप्तान; बाबर टॉप प

रोहित शर्मा नंबर 1, कोहली, बटलर, गेल भी लिस्ट में; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने चुने ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर