आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस के समय राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने एक अनोखा बयान दिया। उनका यह बयान था कि मैं कोशिश करूंगा कि टॉस हार जाऊं। यह बयान फैंस को पसंद भी नहीं आया और उन्होंने पराग को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
रियान पराग ने क्यों दिया अनोखा बयान?
दरअसल रियान पराग ने लखनऊ के खिलाफ टॉस हारने के बाद ऐसा बयान दिया। उन्होंने कहा,”मैंने दरअसल अपनी टीम के साथियों को कहा था कि मैं कोशिश करूंगा कि टॉस हार जाऊं, क्योंकि मैं कंफ्यूज हो जाता हूं, और मैंने यह अच्छे से किया भी है। मैं खुश हूं चाहें हम पहले बैटिंग करें या बॉलिंग। मुझे लगता है पहले बैटिंग करते हुए हमने यहां (लखनऊ में) कई घरेलू मैच खेले हैं। दूसरे हाफ में यह पिच थोड़ी धीमी हो जाती है।”
राजस्थान की शुरुआत हुई खराब
राजस्थान की टीम के लिए इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के इनफॉर्म नंबर 1, 2 और तीन के खिलाड़ी फ्लाप साबित हुए। यशस्वी जायसवाल 12 गेंद पर 22 और ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने। इसके बाद मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को 8 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 32 रन पर ही राजस्थान ने पहले तीन विकेट गंवा दिए।
यानी टॉस हारना इस मैच में रियान पराग के लिए सफल साबित नहीं हुआ। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर यूजर्स को शायद रास भी नहीं आया। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इस सीजन उनके बल्लेबाजी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए। इस सीजन अभी तक पिछले छह मैचों में राजस्थान के कप्तान का बल्ला बिल्कुल नहीं चला है। हालांकि, उनकी कप्तानी की तारीफ भी हुई है। राजस्थान की टीम ने सीजन के पहले चार मैच जीते थे, उसके बाद दो मैचों में टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी।
वैभव नंबर 1, अभिषेक शर्मा दूसरे पर; सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा IPL छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था। करियर की शुरुआत उन्होंने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्के से की थी। अपने डेब्यू के बाद से वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
