आईपीएल 2026 के ठीक बाद इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी जहां उसे श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में हिस्सा लेना है। इस ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया जा चुका है, लेकिन इस दौरे पर जाने से ठीक पहले इस टीम को बड़ा झटका लगा। इस टीम से अब रियान पराग इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं और वो श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। रियान पराग को आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे जिनकी कप्तानी में राजस्थान की टीम एलिमिनेटर में गुजरात से हार गई थी।

ऋतुराज गायकवाड़ की हुई इंडिया ए टीम में एंट्री

श्रीलंका में खेले जाने वाले ट्राई सीरीज के लिए रायन को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, लेकिन अब उनके टीम से बाहर होने के बाद उनकी जगह इंडिया ए टीम में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है और यही नहीं ऋतुराज को टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है यानी वो तिलक वर्मा की सहायक की भूमिका में नजर आएंगे। तिलक वर्मा इस ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम के कप्तान हैं। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, आयुष बडोनी, अंशुल कंबोज, प्रभसिमरन सिंह, निशांत दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

रियान पराग के बाहर होने के बाद ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

भारत-श्रीलंका-अफगानिस्तान ट्राई सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकदिनदिनांकमैच
1मंगलवार09-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
2गुरुवार11-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
3शनिवार13-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
4सोमवार15-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
5बुधवार17-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
6शुक्रवार19-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
7रविवार21-जून-26त्रि-राष्ट्रीय फाइनल (फाइनल मैच)

वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)