आईपीएल 2026 के खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन कई बड़े बदलाव के संकेत अभी से ही मिलने लगे हैं। इसमें सबसे अहम नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का है साथ ही इसमें कुलदीप यादव और युवराज सिंह जैसे कुछ बड़े नाम नाम भी शामिल है। क्रिकबज के मुताबिक ऋषभ पंत की फिर से दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होने वाली है जहां नया मैनेजमेंट स्ट्रक्चर लागू होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स की कमान अगले दो साल तक अब पार्थ जिंदल की JSW कंपनी के पास रहने वाली है ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के साथ एक ट्रेड शुरू किया है। इस समझौते के तहत पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे। वे 2025 आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किए जाने से पहले नौ सीजन तक इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। इस ट्रेड में कुलदीप यादव लखनऊ जाएंगे। खिलाड़ियों के इस अदला-बदली से पंत और कुलदीप दोनों की ही एक तरह से घर वापसी होगी। इस लेन-देन की सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन यह पक्का है कि इस बदलाव के तहत पंत की सैलरी में काफी कटौती होगी।

15 करोड़ हो सकती है पंत की सैलरी

पंत के ट्रेड में सबसे बड़ी रुकावट उनकी 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ सैलरी थी। किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए इतनी ज्यादा फीस वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल करना तुरंत मुमकिन नहीं था। पता चला है कि पंत इस बदलाव को आसान बनाने के लिए अपनी प्राइस कम करने को तैयार हो गए हैं ठीक वैसे ही जैसे पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ते समय रविंद्र जडेजा ने किया था। माना जा रहा है कि पंत की नई फीस उनकी मौजूदा सैलरी के आधे से थोड़ी ज्यादा होगी। सूत्रों के मुताबिक यह विकेटकीपर-बल्लेबाज लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस पर सहमत हो गया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स में कुलदीप की फीस 13.25 करोड़ रुपये ही बनी रहेगी। माना जा रहा है कि इस ट्रेड से जुड़े कागजात मंजूरी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास हैं।

दिल्ली के साथ जुड़ सकते हैं युवराज सिंह

इस बीच ये भी खबर सामने आई है कि युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में शामिल होंगे। JSW के मैनेजमेंट संभालने के साथ ही, सौरव गांगुली क्रिकेट मामलों के हेड के तौर पर टीम में लौट रहे हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने ही भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया है। गांगुली की वापसी के बाद भी पिछले दो सीजन से टीम के हेड कोच रहे हेमांग बदानी भी टीम के साथ शायद बने रहेंगे। बदानी और कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स हाल ही में खत्म हुए सीजन में छठे स्थान पर रही थी। टीम ने सीजन की शुरुआत तो जबरदस्त की थी, लेकिन सीजन के दूसरे हाफ में उनकी लय बिगड़ गई और आखिर में वे प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए।

SL A vs AFG A मैच के बाद अंकतालिका, इंडिया ए नीचे खिसका; टॉप-5 बैटर-बॉलर, ऋतुराज नहीं रहे नंबर 1

वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 103 रन से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में अब श्रीलंका का सामना इंडिया ए के साथ रविवार को होगा। इस मैच के बाद इंडिया ए अंकतालिका में नीचे आ गई। जानिए कैसी है इस ट्राई सीरीज की फाइनल अंकतालिका। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)