भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में एक्स पर पोस्ट करके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में जमीन खरीदने में मदद करने की गुजारिश की। फिलहाल भारतीय टीम के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गए पंत चाहते हैं कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट हो जाएं। इसके लिए वह अपने राज्य में घर बनाना चाहते हैं। 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वह पिछले तीन साल से उत्तराखंड में जमीन ढूंढ रहे रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने वाली प्रॉपर्टी मिलने में मुश्किल हो रही है।

ऋषभ पंत ने एक्स पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लिखा, ‘हेलो सर,आप कैसे हैं??? मुझे उत्तराखंड का निवासी होने के नाते बहुत समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे यहां रहने के लिए कोई जगह नहीं मिली। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र आंग्रह है कि कृपया जमीन खरीदने में मेरी मदद करें क्योंकि यह बुरा सपना बन गया है और दूसरी जमीन भी नहीं मिली है जो मुझे राज्य को प्रमोट करने के लिए मिलनी थी।’

आपके जवाब का इंतजार

पंत ने कहा, ‘मैं अपने मूल स्थान वापस लौटना चाहता हूं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास वापस जाना चाहता हूं। कृपया इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आप इजाजत दें तो मैं इसे सरकार से खरीदना चाहता हूं और उनके रेट पर कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बनवा सकता हूं। प्लीज हेल्प करें। सच में मुझे नहीं पता कि यह कैसे करना है।’

करियर बनाने के लिए दिल्ली गए पंत

ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ था। उन्होंने अपना क्रिकेट का सफर वहीं से शुरू किया। करियर बनाने के लिए दिल्ली चले गए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। पंत घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलते हैं, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड के साथ मजबूत कनेक्शन बनाए रखा है।

पंत होंगे श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण

दीप दास गुप्ता ने कहा कि श्रीलंका के स्क्वाड में दो बाएं हाथ के स्पिनर हैं। दोनों के खिलाफ ऋषभ पंत काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। दिल्ली के विकेटकीपर ने 43.37 के औसत से 3557 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें