ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से मिले ऋषभ पंत, साक्षी ने शेयर की फोटो
साक्षी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें धोनी ने हरे रंग की टोपी पहनी हुई है। साक्षी धोनी के साथ सेल्फी ले रही हैं और पीछे ऋषभ पंत खड़े हुए हैं। ऋषभ लाल रंग की स्वेटशर्ट पहने हुए हैं, जिसपर कार्टून कैरेक्टर टॉम की तस्वीर बनी हुई है।

ऋषभ पंत के बारे में बहुत सी बातें कही जाती हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना एक है। पंत के लिए यह सबसे मुश्किल काम है और वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। इन सब बातों के बावजूद धोनी के साथ उनके संबंध बेहतरीन हैं। पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत वापस आ चुके हैं। यहां आने के बाद वे धोनी से मिले। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें धोनी, साक्षी और पंत नजर आ रहे हैं।
पंत ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे दिल्ली आने के बाद धोनी और साक्षी से मिलने गए। साक्षी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें धोनी ने हरे रंग की टोपी पहनी हुई है। साक्षी धोनी के साथ सेल्फी ले रही हैं और पीछे ऋषभ पंत खड़े हुए हैं। ऋषभ लाल रंग की स्वेटशर्ट पहने हुए हैं, जिसपर कार्टून कैरेक्टर टॉम की तस्वीर बनी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा- मिसिंग यू गायज।
View this post on Instagram
धोनी सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ साक्षी के मुकाबले काफी कम एक्टिव रहते हैं। धोनी हाल ही में मुंबई में एक एड की शूटिंग के दौरान दिखाई दिए थे। दूसरी ओर, साक्षी भी इन दिनों मुंबई में है। वो अपनी फ्रेंड की शादी में गई हैं। पंत और धोनी के साथ साक्षी की इस तस्वीर को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोग इस फोटो को लाइक कर चुके हैं।
पंत पर डेब्यू के बाद से ही काफी दबाव है।यह दबाव तब और बढ़ गया जब धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल से अधिक की अनुपस्थिति के बाद आखिरकार अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। पंत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता नहीं मिली है। धोनी के बाद विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद बनने के बाद उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपना स्थान गंवा दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उन्होंने जबरदस्त वापसी की है।