ईरानी कप 2026 में फिलहाल मौजूदा रणजी चैंपियन जम्मू कश्मीर ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली शेष भारत की टीम पर मजबूत पकड़ बना रखी है। पहली पारी में 41 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) की टीम विशाल लक्ष्य देने में नाकाम रही। शेष भारत ने रणजी चैंपियन टीम के सामने जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य रखा है।

आपको बता दें कि पहली पारी में शेष भारत की टीम सिर्फ 237 रन पर सिमट गई थी। जवाब में जम्मू कश्मीर ने 278 रन बनाते हुए 41 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में भी रेस्ट ऑफ इंडिया टीम सिर्फ 319 रन ही बना पाई। कप्तान ऋषभ पंत दोनों पारियों में फ्लाप रहे। उन्होंने 10, 8 रन ही बनाए। वहीं पहली पारी में 45 रन बनाने वाले अनुभवी सरफराज खान का दूसरी पारी में खाता तक नहीं खुला।

सनत-स्मरण रविचंद्रन ने बचाई लाज

शेष भारत के ओपनर सनत सांगवान ने दूसरी पारी में 160 गेंदों का सामना करते हुए एक छोर संभाले रखा और 55 रन की पारी खेली। उनके बाद मध्यक्रम में स्मरण रविचंद्रन फिर से टीम के संकटमोचक बने।

पहली पारी में 68 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने टीम की लाज बचाई। अगर वह 135 रन की शतकीय पारी नहीं खेलते तो शेष भारत की टीम शायद 200 के अंदर का ही लक्ष्य सेट कर पाती।

जम्मू कश्मीर के लिए गेंदबाजी की बात करें तो सुनील कुमार दोनों पारियों में 3-3 विकेट सेकर सर्वश्रेष्ठ साबित हुए। वहीं पहली पारी में दो विकेट लेने वाले उमर नाजिर मीर ने दूसरी पारी में तीन विकेट अपने नाम किए।

दूसरी पारी में साहिल लोतरा को भी 3 सफलताएं मिलीं और एक विकेट लोन नासिर मुजफ्फर ने झटका। लोन ने पहली पारी में 3 और साहिल ने 1 विकेट झटका था। पहली पारी में एक विकेट लेने वाले आबिद मुश्ताक दूसरी पारी में खाली हाथ रहे।

India vs Brazil फुटबॉल: भारत ने 51 हजार दर्शकों के सामने 25 मिनट तक दी कड़ी टक्कर; फिर ब्राजील ने दिखाया क्लास, 4-0 से जीता मैच

भारतीय फुटबॉल टीम ने कोलकाता में 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील टीम का सामना किया। इस मुकाबले की शुरुआत में भारत ने टक्कर दी लेकिन अंत में ब्राजील ने मुकाबला 4-0 से जीत लिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर