आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ को बेशक पंजाब के हाथों हार मिली, लेकिन इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान लगाए 4 छक्कों के दम पर रोहित शर्मा और इशान किशन के इस बेहतरीन रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वो अब इस लीग में 200 प्लस का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए।

रोहित-इशान की पंत ने की बराबरी

पंत ने पंजाब के खिलाफ 23 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली और इस दौरान 4 छक्के व एक चौका लगाया। इन 4 छक्कों दम पर वो अब आईपीएल में 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और इशान किशन के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए। पंत ने अब तक 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए कुल 29 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित और इशान ने भी इतने ही छक्के जड़े हैं।

इस लीग में 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने कुल 46 छक्के जड़े थे जबकि दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 38 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 37 सिक्स लगाए हैं जबकि चौथे नंबर पर 36 छक्कों के साथ आंद्र रसेल जबकि 32 सिक्स जड़कर फॉफ डुप्लेसिस 5वें स्थान पर हैं।

आईपीएल में 200+ रन चेज करते हुए टॉप-6 बल्लेबाज

46 छक्के : निकोलस पूरन
38 छक्के : संजू सैमसन
37 छक्के : अभिषेक शर्मा
36 छक्के : आंद्रे रसेल
32 छक्के : फाफ डू प्लेसिस
29 छक्के : ऋषभ पंत
29 छक्के : ईशान किशन
29 छक्के : रोहित शर्मा

पंत ने की संजू की बराबरी

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंत अब संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। पंत ने ये कमाल आईपीएल में 18वीं बार किया जबकि संजू भी ऐसा 18 बार कर चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने ऐसा 24 बार किया था जबकि रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 23 बार किया है। केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

24: विराट कोहली
23: रोहित शर्मा
20: केएल राहुल
18: ऋषभ पंत
18: संजू सैमसन
16: इशान किशन/एमएस धोनी

प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा; IPL में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर वैभव के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मैच में 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के लिए की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)