लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 68 रन बनाए और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। पंत ने इस मैच में नाबाद 68 रन की पारी खेलकर दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पंत अब इस लीग में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।

पंत ने कर ली दिनेश कार्तिक की बराबरी

ऋषभ पंत ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी खेली और आईपीएल में बतौर विकेटकीपर ये उनका 21वां 50 प्लस पारी रही। पंत ने दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली जिन्होंने इस लीग में 214 पारियों में बतौर विकेटकीपर कुल 21 बार 50 प्लस की पारी खेली थी। पंत अब इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए।

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 82 पारियों में कुल 30 बार ऐसा किया था जबकि क्विंटन डिकॉक दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 99 पारियों में 24 बार 50 प्लस की पारी खेली है। वहीं एमएस धोनी भी डिकॉक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर ही हैं जिन्होंने 237 पारियों में 24 बार ये कमाल किया है। इस लिस्ट में संजू सैमसन चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 112 पारियों में 19 बार 50 प्लस की पारी खेली है जबकि रॉबिन उथप्पा ने 111 पारियों में 18 बार ऐसा किया है।

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले खिलाड़ी

30 – केएल राहुल (82 पारी)
24 – क्विंटन डी कॉक (99 पारी)
24 – एमएस धोनी (237 पारी)
21 – ऋषभ पंत (115 पारी)
21 – दिनेश कार्तिक (214 पारी)
19 – संजू सैमसन (112 पारी)
18 – रॉबिन उथप्पा (111 पारी)

IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में संजू सैमसन से आगे श्रेयस अय्यर हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में इतने जीत के साथ पहले स्थान पर हैं। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)