Rio 2016 Olympics India’s Day 2 preview: मेडल्स पर निशाना लगाएंगी महिला तीरंदाज
Rio 2016 Olympicsके दूसरे दिन भारत की तरफ से शूटर्स, जिमनास्ट दीपा करमाकर और महिला हॉकी टीम हिस्सा लेंगे।

Rio 2016 Olympics का पहला दिन भारत के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया। जहां हीट्स में दत्तू भोकानल तीसरे पायदान पर रहीं, वहीं 10 मी. एयर रायफल प्रतियोगिता में जीतू राय आठवीं पोजिशन ही हासिल कर सकीं। अब भारत का ध्यान दूसरे दिन पर हैं, जहां आर्चरी, शूटिंग, महिला हॉकी टीम और जिमनास्टिक्स में हमारे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पुरुष हाॅकी टीम ने ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में आयरलैंड पर 3-2 से जीत दर्ज की है और अब महिला हॉकी टीम की बारी इस सिलसिले को बनाए रखने की होगी। पुरुष टीम को जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ा क्योंकि आखिरी क्षणों में आयरलैंड ने एक गोल कर भारत की बढ़त को कम कर दिया था, जिसकी वजह से रोमांच चरम पर था। महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला जापान से होगा। भारतीय महिला टीम 36 सालों के बाद ओलंपिक में जगह बनाने में कामयाब हुई है और वह अपने पहले मैच में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहेगी।
इसके अलावा, दूसरे दिन भारतीय आर्चरी टीम के भारत के लिए मेडल जीतने की ज्यादा संभावनाएं हैं। अंतिम 8 एलिमिनेशन में कोलंबिया के सामने दीपिका कुमारी, बॉम्बायला देवी और लक्ष्मीरानी माझी की भारतीय तिकड़ी कड़ी चुनौती पेश करेगी। दिन की शुरुआत में 10 मी. एयर पिस्टल इवेंट में शूटर हीना सिद्धू हिस्सा लेंगी। उसके बाद, पुरुषों के ट्रैप इवेंट में मानवजीत सिंह संधू हिस्सा लेंगे। उनके साथ इस इवेंट में भारत के उभरते सितारे क्यानन चेनाय भी होंगे। इस प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद हैं, और ये दोनों मेडल पर निशाना लगा सकते हैं।
READ ALSO: Rio 2016 Olympics Day 1: तस्वीरों में देखिए पहले दिन के प्रमुख मुकाबलों का क्या रहा हाल
रियो ओलंपिक के इनडोर एरिना में दीपा करमाकर मेडल जीतने की कोशिश की शुरुआत करेंगे। ओलंपिक की जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने वाली दीपा करमाकर हैं।