भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन शुक्रवार को हो गया था और अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। एएनआई के मुताबिक रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ शनिवार को जुड़ जाएंगे। भारत को सुपर 8 में अपना अगला मैच कोलकाता में 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।
भारतीय टीम के साथ कोलकाता में जुड़ेंगे रिंकू सिंह
बीसीसीआई मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ शनिवार को जुड़ जाएंगे। पिता के निधन के बाद भी रिंकू सिंह का ये साहसिक कदम साबित करता है कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है और टी20 वर्ल्ड कप में टीम को इस देश को उनकी जरूरत है। हालांकि इससे पहले रिंकू सिंह के पिता की तबीयत अचानक खराब हुई थी और वो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भी टीम को छोड़कर उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन फिर रिंकू से पिता का निधन हो गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी।
रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनका कैंसर आखिरी स्टेज में था और उन्हें बचाया नहीं जा सका। जैसे ही रिंकू को यह खबर मिली वे चेन्नई से निकल गए जहां भारतीय टीम मौजूद थी और अपने घर अलीगढ़ पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिंकू साफ तौर पर सदमे में दिख रहे थे और उन्होंने नीली टोपी पहनी हुई थी साथ ही वे अपने पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा पर ले जा रहे थे।
आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए रिंकू सिंह को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला थी। वहीं इस मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में अक्षर पटेल शामिल किए गए थे। इस मैच में संजू और अभिषेक ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 20 ओवर में 256 रन बनाए थे और इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना पाई थी।
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
