UP T20 League: यूपी टी20 लीग 2026 के 11वें मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली टीम मेरठ मावेरिक्स का सामना माधव कौशिक की कप्तानी वाली टीम नोएडा सुपर किंग्स के साथ हुआ। इस मैच में मेरठ मावेरिक्स के लिए कार्तिक त्यागी ने घातक गेंदबाजी की और अपनी टीम को 23 रन से जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ये रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स की लगातार चौथी जीत रही और ये टीम 8 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।
इस मैच में मेरठ मावेरिक्स ने पहले बैटिंग का फैसला किया था और फिर पहली पारी में 19.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई और नोएडा सुपर किंग्स को जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद दूसरी पारी में नोएडा सुपर किंग्स ने 10.2 ओवर में 6 विकेट पर 51 रन बनाए और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और फिर डकर्थ-लुईस नियम के आधार पर मेरठ को जीत मिली।
नहीं चला रिंकू का बल्ला, प्रशांतवीर-कुणाल की शानदार गेंदबाजी
इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी टीम के बल्लेबाजों ने प्रशांतवीर-कुणाल की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया। रिंकू सिंह का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वो 2 रन बनाकर आउट हो गए जबकि टीम के ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने एक रन पर सरेंडर कर दिया। हालांकि ओपनर अक्षय दुबे ने 41 गेंदों पर 43 रन की अच्छी पारी खेली तो वहीं संदीप तोमर ने 14 रन जबकि यश गर्ग ने 16 रन की पारी खेली। नोएडा सुपर किंग्स के लिए कुणाल त्यागी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि प्रशांत वीर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके।
कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी, नोएडा सुपर किंग्स के बैटर धराशाई
नोएडा सुपर किंग्स को इस मैच में जीत के लिए 117 रन का आसान टारगेट मिला था, लेकिन मेरठ के गेंदबाजों के सामने इस टीम के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। इस टीम के पहले 5 विकेट तो सिर्फ 39 रन के स्कोर पर ही गिर गए। ओपनर शिवा सिंह 4 रन, शौर्य सिंह एक रन, माधव कौशिक 6 रन पर आउट हुए जबकि आदित्य शर्मा तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रवि सिंह ने कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन 21 रन के स्कोर पर वो भी आउट हो गए तो वहीं बॉबी यादव ने 10 रन बनाए। मेरठ के लिए कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि विशाल चौधरी, यश गर्ग और जीशान अंसारी को एक-एक सफलता मिली।
सिराज हैं बेन स्टोक्स से आगे, टॉप-10 में दो भारतीय; WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 बॉलर
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो विकेट लिए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
