रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप ए के मुकाबले में बिहार के खिलाफ यूपी ने पहली पारी में खेल के पहले दिन 3 विकेट पर 287 रन बनाए और मजबूत स्थिति में दिखी। यूपी को इस स्कोर तक पहुंचाने का काम रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने किया जिन्होंने टीम के लिए शतकीय पारी खेली और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों नाबाद रहे।

इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अच्छी शुरुआत भी की। बिहार ने यूपी के पहले 3 विकेट 85 रन के स्कोर पर ही गिरा दिया, लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने पूरी तरह से पारी को संभाल लिया और तीसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने लगाया शतक

बिहार के खिलाफ पहली पारी में यूपी के लिए 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए रिंकू सिंह ने खेल के पहले दिन पहली पारी में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 164 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाए। रिंकू के अलावा टीम के ओपनर माधव कौशिक की बल्लेबाजी भी शानदार रही और उन्होंने 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 252 गेंदों पर नाबाद 124 रन की पारी खेली और पहले दिन दोनों नाबाद लौटे। रिंकू और माधव के बीच चौथे विकेट के लिए 304 गेंदों पर 202 रन की शानदार साझेदारी भी हुई।

बिहार के खिलाफ पहली पारी में यूपी के ओपनर अभिषेक गोस्वामी का बल्ला नहीं चला और वो 27 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए जबकि टीम के कप्तान व विकेटकीपर आर्यन जुयाल ने 13 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। टीम के अनुभवी बैटर करन शर्मा ने 30 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। खेल के पहले दिन पहली पारी में बिहार के लिए सूरज कश्यप ने 2 विकेट लिए जबकि अमोद यादव को एक सफलता मिली।

‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब

शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)