रिंकू सिंह बेहद टैलेंटेड बैटर हैं और उनकी क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है। उनकी मैच जिताने की कालिबियत और उनका जूझारू रवैया उन्हें एक विशेष खिलाड़ी बनाता है, लेकिन मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट की बदलती रणनीतियों और टीम के अंदर खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा साथ ही उनके हालिया फॉर्म में उतार-चढ़ाव ने भारतीय टी20 टीम में उनकी वापसी को कठिन जरूर बना दिया है। रिंकू सिंह जब भारतीय टी20 टीम में थे तब उन्हें एक शानदार फिनिशर के तौर पर देखा जाता था और कई मौकों पर उन्होंने खुद को साबित भी किया था।
रिंकू सिंह के पास दवाब में शांत रहने की बेजोड़ क्षमता है और आखिरी ओवर्स में वो तूफानी गति से रन बनाते हैं और उनके इस हुनर की वजह से ही उन्हें फिनिशर के रूप में भारत का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी टीम में आ गए जिसकी वजह से उन्हें पहले प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ा और स्थिति यहां तक आ गई कि उन्हें टीम से भी बाहर होना पड़ा। अब उनके लिए भारतीय टी20 टीम में किन कारणों से वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया है इसके बारे में जानते हैं।
भारतीय टी20 टीम में है जबरदस्त प्रतिस्पर्धा
रिंकू सिंह आमतौर पर निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और इन नंबर्स पर अब तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर जैसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में रिंकू सिंह की जगह टीम में बनती नजर नहीं आ रही है।
इन खिलाड़ियों में जैसे कि शिवम दुबे, नितीश कुमार या फिर नमन धीर बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी कर लेते हैं, लेकिन रिंकू सिंह गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों जितना प्रभाव नहीं डाल सकते और वो इन सबसे पिछड़ते नजर आते हैं।
ऑलराउंडर्स का बढ़ता महत्व
इन दिनों टी20 प्रारूप में विशेषज्ञ बल्लेबाजों की तुलना में बैटिंग ऑलराउंडर्स को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। टीम इंडिया में भी ऐसा ही है और प्लेइंग इलेवन में कम से कम दो से तीन ऑलराउंडर्स जरूर होते हैं।
भारतीय टी20 टीम में छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के साथ-साथ ऐसे खिलाड़ियों को तवज्जो दिया जा रहा है जो गेंदबाजी विकल्प उपलब्ध करवाते हैं। रिंकू सिंह मुख्य रूप से एक शुद्ध बल्लेबाज और डेथ-ओवर फिनिशर हैं।
रिंकू सिंह नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं करते हैं। जब चयनकर्ता हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को ऑलराउंडर के रूप में चुनते हैं, तो टीम में विशेषज्ञ फिनिशर के लिए जगह सीमित हो जाती है।
रिंकू सिंह का हालिया फॉर्म
किसी भी खिलाड़ी का फॉर्म टीम में उसके चयन की दावेदारी को और मजबूत करता है, लेकिन रिंकू सिंह का हालिया फॉर्म ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है। पिछले कुछ महीनों में रिंकू सिंह के बल्ले से वह निरंतरता देखने को नहीं मिली है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
आईपीएल और घरेलू सर्किट में कई पारियों में वो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। आईपीएल 2026 या फिर यूपी टी20 लीग 2026 में रिंकू की बल्लेबाजी में ज्यादा दम नहीं दिखा है।
आधुनिक टी20 में फिनिशर से हर गेंद पर बाउंड्री की उम्मीद की जाती है। जब कुछ पारियों में उनका स्ट्राइक रेट या रन बनाने की गति उम्मीद के मुताबिक नहीं रही तो चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का ध्यान अन्य विकल्पों की तरफ गया।
फिनिशर के रूप में अन्य दावेदार
क्रिकेट में किसी एक खिलाड़ी की अनुपस्थिति या खराब फॉर्म दूसरों के लिए अवसर बन जाती है। रिंकू सिंह के बाहर होने या फॉर्म में गिरावट के दौरान कुछ अन्य खिलाड़ियों ने फिनिशर की भूमिका में खुद को साबित किया है।
जब रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा तो अन्य खिलाड़ियों ने निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाए और मैच जिताए। इससे टीम प्रबंधन का विश्वास उन नए विकल्पों पर बढ़ा है।
यही नहीं भारत के पास शीर्ष क्रम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं ऐसे में सेलेक्टर्स बल्लेबाजी क्रम में विविधता लाने के लिए दाएं हाथ के फिनिशर या आक्रामक बल्लेबाज को चुनना पसंद करते हैं। यह रणनीतिक समीकरण भी कई बार रिंकू के चयन के आड़े आ रहा है।
संजू सैमसन टॉप-2 से बाहर, रोहित नंबर 1, इशान, अभिषेक लिस्ट में; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय ओपनर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 124 पारियों में कुल 184 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में स्टार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
