रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड का आगाज 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से हो चुका है। एलीट ग्रुप ए के पहले मैच में यूपी ने बिहार के खिलाफ बेहतरीन आगाज किया है। उत्तरप्रदेश की टीम ने बिहार के खिलाफ मैच की पहली पारी में 540 रन बनाए। ओपनर माधव कौशिक ने 150 रन की पारी खेली। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 112 रन की बेहतरीन पारी खेली।
मुकाबले के पहले दिन यूपी की टीम ने 3 विकेट पर 287 रन बनाए थे। दूसरे दिन टीम के लिए आराध्य यादव (84) और जीशान अंसारी (58) ने अच्छी पारियां खेलीं। अंत में अभिनंदन सिंह ने 30 गेंद पर 43 रन बनाते हुए स्कोर 540 रन तक पहुंचा दिया। यूपी ने कुल 153.1 ओवर बल्लेबाजी की। बिहार के गेंदबाजों को टीम ने पूरी तरह थका दिया।
बिहार के लिए इस पारी में अमोद यादव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उन्होंने 29.1 ओवर डालते हुए 6 मेडन के साथ 91 रन दिए और चार सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा सूरज कश्यप तीन और कप्तान सकीबुल गनी ने 2 विकेट झटके। हिमांशु सिंह को भी एक विकेट इस पारी में मिला।
रिंकू-माधव की साझेदारी ने संभाला
यूपी की टीम की शुरुआत खास नहीं रही थी। 26 रन पर टीम ने ओपनर अभिषेक गोस्वामी (13) के रूप में पहला विकेट गंवाया। फिर कप्तान आर्यन जुयाल (13) भी जल्दी पवेलियन लौट गए थे। करन शर्मा ने भी सिर्फ 13 रन का ही योगदान दिया था और स्कोर था 85 रन पर तीन विकेट। यहां से रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने 207 रन की साझेदारी चौथे विकेट के लिए की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फिर माधव ने आराध्य के साथ भी 82 रन जोड़े।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 पहले मैच के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
यूपी की टीम: आर्यन जुयाल (कप्तान), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह, कार्तिक त्यागी।
बिहार की टीम: सकीबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह (उपकप्तान), आयुष लोहारुका, मंगल महरौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव।
स्टैंडबाय- नवाज खान, मलय राज, दानिश आलम, तरुण कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह।
Ranji Trophy: दो साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने 36 रन दे झटके 5 विकेट, 2015 में डेब्यू, अब तक खेले 22 मैच
एड़ी की हड्डी टूटने और दोबारा चोट लगने के कारण करीब दो साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट से दूर रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी की। मध्य प्रदेश के खिलाफ 21.2 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लेने वाले रोहित के लिए यह प्रदर्शन सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष के बाद नई शुरुआत है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
