रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए यूपी (उत्तर प्रदेश) की टीम का ऐलान कर दिया गया है और चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी युवा आर्यन जुयाल को सौंपी है। इस टीम में लेग स्पिनर जीशान अंसारी की 6 साल के बाद वापसी हुई है यानी लाल गेंद के प्रारूप में वो 6 साल के बाद एक बार फिर से खेलते हुए नजर आएंगे जबकि तेज गेंदबाज यश दयाल भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
आर्यन जुयाल कप्तान, रिंकू-करन-अभिषेक टीम में शामिल
पिछले रणजी सीजन के अंतर में आर्यन जुयाल ने कुछ मैचों में यूपी टीम की कप्तानी की थी, लेकिन इस बार इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज को फुल टाइम टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा तेज गेदंबाज अभिनंदन सिंह को भी पहली बार यूपी की रणजी टीम में शामिल किया गया है। पिछले सीजन में यूपी के लिए रणजी में खेलने वाले आकिब खान और कुणाल त्यागी जैसे गेंदबाज इस बार टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए।
रिंकू सिंह एक बार फिर से इस सीजन में भी यूपी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रिंकू सिंह फिलहाल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और वो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध है। यही नहीं टीम के अनुभवी खिलाड़ी करन शर्मा भी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे जिनका यूपी टी20 लीग 2026 में बल्लेबाज व गेंदबाजी दोनों ने शानदार प्रदर्शन रहा था। करन शर्मा ने पिछले सीजन के पहले कुछ मुकाबले में यूपी टीम की कप्तानी भी की थी, लेकिन बाद में आर्यन जुयाल को ये जिम्मेदारी दे दी गई थी। इस टीम में प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी, अभिषेक गोस्वामी माधव कौशिक भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए यूपी टीम
आर्यन जुयाल (कप्तान), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह, कार्तिक त्यागी।
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
