लखनऊ को कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में जीत-हार का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ जिसमें केकेआर को जीत मिली। इस मैच में केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली और इसके दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

रिंकू सिंह ने इस मैच में खेली अपनी पारी के दम पर एमएस धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही आईपीएल में दूसरी बार एक ओवर में 4 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या की बराबरी भी की।

रिंकू सिंह ने खेली नाबाद 83 रन का पारी

लखनऊ के सामने केकेआर की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी, लेकिन रिंकू सिंह ने अकेले फाइट करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। रिंकू सिंह छठे नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे और नाबाद पवेलियन लौटे। इस पारी के बाद वह आईपीएल के किसी मैच की पहली पारी में 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज था। एमएस धोनी ने साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 70 रन की पारी थी। रिंकू सिंह 83 रन से पहले आईपीएल में छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम ही थी। अब इस लिस्ट में रिंकू सिंह शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

IPL के किसी मैच की पहली पारी में 6 या उससे नीचे के नंबर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय

  • रिंकू सिंह: नाबाद 83 रन बनाम एलएसजी (2026)
  • एमएस धोनी: नाबाद 70 रन बनाम आरसीबी (2011)
  • दिनेश कार्तिक: 69 रन बनाम आरआर (2010)
  • शार्दुल ठाकुर: 68 रन बनाम आरसीबी (2023)

रिंकू ने की तीन खिलाड़ियों की बराबरी

रिंकू सिंह ने पहली पारी के आखिरी ओवर में दिग्वेश सिंह की गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए और आईपीएल में ये दूसरा मौका था जब रिंकू सिंह ने एक ओवर में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया।

इसके बाद रिंकू सिंह ने अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर की बराबरी कर ली। रिंकू सिंह अब आईपीएल में दूसरी बार एक ओवर में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। रिंकू से पहले ये सभी तीन बैटर्स इस लीग में ऐसा कमाल दो-दो बार कर चुके हैं।

आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

02: हार्दिक पंड्या
02: श्रेयस अय्यर
02: अभिषेक शर्मा
02: रिंकू सिंह

‘वैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा- हाइब्रिड मॉडल अपनाएं

वैभव को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भारत को उनके साथ ब्रायन लारा जैसे बर्ताव करना चाहिए और इस युवा बैटर के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाना चाहिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)