आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों में से 6 टीमों का सफर अब खत्म हो चुका है और 4 टीमें अब प्लेऑफ में हैं। हालांकि इन 4 टीमों में से कौन चैंपियन बनेगी इसका फैसला कुछ दिनों में होगा, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इस सीजन में कप्तानों के प्रदर्शन के आधार पर बताया कि अगले सीजन के लिए किसे कप्तान बनाए रखना चाहिए और किससे कप्तानी छीन लेनी चाहिए।
सहवाग ने कहा- हार्दिक पंड्या, रियान पराग से छीन लेनी चाहिए कप्तानी
वीरेंद्र सहवाग से क्रिकबज पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के कप्तानों के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें अगले सीजन के लिए कप्तान बनाए रखना चाहिए या नहीं। सहवाग ने इसका जवाब बखूबी दिया हालांकि वो ऋषभ पंत को लेकर थोड़े असमंजस में जरूर नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने पंत को सपोर्ट किया और कहा कि उन्हें कप्तानी पद पर बनाए रखना चाहिए।
सहवाग ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के बारे में कहा कि उन्हें कप्तानी से हटा देना चाहिए जबकि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के बारे में कहा कि उन्हें कप्तान बनाए रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत के बारे में कहा कि उन्हें लेकर मेरी राय फिफ्टी-फिफ्टी है, लेकिन उन्हें कप्तान बनाए रखना चाहिए। सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का समर्थन किया और कहा कि उन्हें कप्तान बनाए रखें।
सहवाग ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में कहा कि उन्हें भी कप्तानी पद से नहीं हटाया जाना चाहिए। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का भी सहवाग ने समर्थन किया और उन्हें कप्तान बनाए रखने को कहा जबकि उन्होंने राजस्थान के कप्तान रियान पराग के बारे में कहा कि उन्हें हटा देना चाहिए। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के बारे में सहवाग ने कहा कि उन्हें कप्तान बनाए रखें जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को उन्होंने हटाने की बात कही। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के समर्थन करते हुए सहवाग ने उन्हें अगले सीजन के लिए कप्तान बनाए रखने को कहा।
छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स
इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
