WPL 2026 फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रन का रिकॉर्ड रन चेज किया है। इससे पहले विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में इतना बड़ा रन चेज कभी नहीं किया गया था। आरसीबी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है जो 202 रन चेज करते हुए टीम ने बनाया था। वहीं स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार चैंपियन बनी है।
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने इस फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए 165 रन की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं स्मृति मंधाना 377 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं और उन्होंने ऑरेंज कैप जीती। पहली बार पिछले चार सीजन में कोई भी भारतीय खिलाड़ी ऑरेंज कैप नहीं जीती थी।
WPL इतिहास की पांच सबसे सफल साझेदारी
- 165 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल (RCB) बनाम DC, वडोदरा, 2026 Final
- 162 – मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023
- 146 – जेस जोनासन और शेफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2025
- 142 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल (RCB) बनाम DC, नवी मुंबई, 2026
- 140 – बेथ मूनी और लॉरा वोल्वार्ट (GG) बनाम RCB, दिल्ली, 2024
WPL इतिहास के 5 सबसे सफल रन चेज
- 204 – RCB बनाम DC, वडोदरा, 2026*
- 202 – RCB बनाम GG, वडोदरा, 2025
- 193 – MI बनाम GG, नवी मुंबई, 2026
- 191 – MI बनाम GG, दिल्ली, 2024
- 189 – RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
आरसीबी की टीम ने इसी के साथ इस सीजन 9 में से 7 मैच जीते हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली आरसीबी दूसरी टीम है। वहीं मुंबई इंडियंस इस मामले में टॉप पर है जिसने 2023 में 10 में से आठ मैच जीते थे और 2025 में 10 में से सात मैच जीते थे। आरसीबी ने साथ ही मुंबई इंडियंस को दो विमेंस प्रीमियर लीग खिताब जीतने की बराबरी भी कर ली है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
WPL 2026: स्मृति मंधाना बनीं नंबर 1 बैटर, हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे; RCB के लिए भी रचा इतिहास
