आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में आरसीबी की टीम अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी। यह मैच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भी होगा। इस मैच के लिए डिफेंडिंग चैंपियन टीम की प्लेइंग 11 को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई। दरअसल टीम के चार विदेशी खिलाड़ियों पर पेंच फंसता दिख रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के स्टार रहे जैकब बेथेल की जगह पर मामला फंसता दिख रहा है।

इसी को लेकर अगर एआई का क्या सोचना है उस पर बात करें तो, गूगल जेमिनी, चैट जीपीटी और ग्रोक तीनों की प्लेइंग 11 में जैकब बेथेल की जगह पर मामला फंस रहा है। वहीं नंबर 3 के लिए सभी टीमों में देवदत्त पडिक्कल का नाम जरूर है। साथ ही तीनों टीमों में बेथेल की चार विदेशियों में जगह नहीं बन रही है। अब देखना होगा कि आरसीबी टीम मैनेजमेंट इस गुत्थी को कैसे सुलझाएगा, क्योंकि बेथेल जिस फॉर्म के साथ वर्ल्ड कप के बाद आएंगे, उन्हें बेंच पर बैठाना आसान नहीं होगा।

Google Gemini द्वारा चुनी गई आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट , देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा/मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर

Chat GPT द्वारा चुनी गई आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर) , देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: जितेश शर्मा, सुयश शर्मा

नोट: जोश हेजलवुड के चोट के कारण पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस है, और अगर वह नहीं खेले तो प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं (चैट जीपीटी)

GROK द्वारा चुनी गई आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट , जैकब बेथेल/देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर/टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, मंगेश यादव, देवदत्त पडिक्कल

नोट: पडिक्कल की जगह बेथेल या अय्यर को टीम बैलेंस के लिए साथ जोड़ सकती है। (Grok)

यह भी पढ़ें- IPL 2026: एक फ्रेंचाइजी ने बदला कैप्टन, यहां देखें सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तानों की लिस्ट
यह भी पढ़ें- RCB IPL 2026 Full Schedule, Match Dates, Time Fixtures, Venues, Squad