इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)का पहला मैच शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर खूब रन बनता है। हालांकि, बीते 10 महीने में यहां एक भी मैच नहीं हुआ है। आइए जानते है बेंगलुरु की मौसम और चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की जानकारी।

आरसीबी-सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच सेंटर पिच पर खेला जाएगा। चिन्नस्वामी स्टेडियम काफी छोटा है और हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। आरसीबी-सनराइजर्स के पास ऐसी बल्लेबाजी यूनिट है, जो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु में बहुत ज्यादा गर्मी और मैच के दौरान भी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भले ही 10 महीने से मैच न हुआ हो, लेकिन यहां कि पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां की पिच बल्लेबाजों के मुफीद होगी और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी कर सकती है। यहां चेज करना काफी आसान होता है। टी20 क्रिकेट में अब कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं लगा, लेकिन 200 से 220 से तक के स्कोर भी अच्छी फाइट देखने को मिल सकती है।

बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम

बेंगलुरु के मौसम के अनुमान के मुताबिक शनिवार को आसमान साफ ​​रहेगा और सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से मौसम उमस वाला रहेगा। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम को तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान नहीं है।

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 जानने के लिए क्लिक करें।