RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया, मुश्किल में फंसी विराट कोहली की टीम
आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन जोश फिलिप ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। एबी डिविलियर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए।

आईपीएल 2020 के 52वें ंमुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी की टीम मुश्किल में फंस गई है। विराट कोहली की टीम को अब अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में हराना होगा। वहीं, सनराइजर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
आरसीबी ने हैदराबाद को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य दिया था। हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 5 विकेट पर इसे हासिल कर लिया। जेसन होल्डर ने तीन छक्के लगाकर मैच को हैदराबाद के नाम कर दिया। वे 10 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋद्धिमान साहा ने 39 और मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। डेविड वॉर्नर, केन विलियमस और अभिषेक शर्मा ने 8-8 रन बनाए। आरसीबी के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए।
आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन जोश फिलिप ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। एबी डिविलियर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान 15 रनों पर नाबाद रहे। कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वे 7 गेंद पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Match 52, Sharjah Cricket Stadium, 31 Oct, 2020
Highlights
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी की टीम मुश्किल में फंस गई है। विराट कोहली की टीम को अब अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में हराना होगा। वहीं, सनराइजर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
हैदराबाद की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए हैं। साहा 28 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, केन विलियमसन ने 3 रन बनाए हैं। साहा ने अपनी पारी में 3 चौके और एक लम्बा छक्का लगाया है। हैदराबाद को जीत के लिए 10 ओवर में 47 रन बनाने हैं।
डेविड वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद मनीष पांडे और ऋद्धिमान साहा ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। मनीष पांडे 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, साहा ने 16 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया है।
हैदराबाद को पहला झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वे 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 8 रन की पारी में एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद मनीष पांडे क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर ऋद्धिमान साहा टिके हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
आरसीबी ने हैदराबाद को 121 रनों का लक्ष्य दिया। आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन जोश फिलिप ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। एबी डिविलियर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाए।
आरसीबी कील टीम मुश्किल में है। 18 ओवर में उसने 5 विकेट पर 111 रन बनाए हैं। गुरकीरत सिंह मान 18 गेंद पर 11 और क्रिस मॉरिस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर 18 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। टी नटराजन ने अपनी गेंद पर उनका कैच लिया। आरसीबी को आखिरी दो ओवरों में कम से कम 25-30 रन बनाने होंगे।
एबी डिविलियर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। शाहबाज नदीम की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच लिया। डिविलियर्स के बाद जोश फिलिप भी चलते बने। राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे ने उनका कैच लिया। फिलिप ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।
आरसीबी की टीम मुश्किल में है। उसने 9 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 52 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स और जोश फिलिप क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 16 गेंद पर 24 रनों की साझेदारी कर ली है। डिविलियर्स 15 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद हैं। हैरानी की बात है कि उन्होंने 15 गेंद में एक भी बाउंड्री ने जड़ा है। दूसरी ओर, फिलिप ने 24 गेंद पर 29 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से 4 चौके निकले हैं। डिविलियर्स और फिलिप तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोनों विकेट संभालकर तेज बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
आरसीबी की टीम मुश्किल में है। उसने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में उसका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। उसने दो विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल आउट हो चुके हैं। जोश फिलिप 13 और एबी डिविलियर्स 3 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 7 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। संदीप शर्मा की गेंद पर केन विलियमसन ने उनका कैच लिया। कोहली के बाद क्रीज पर एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए हैं। जोश फिलिप दूसरे छोर पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही। उसने 3 ओवर में एक विकेट पर सिर्फ 13 रन ही बनाए। इस दौरान उसने देवदत्त पडिक्कल का महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिया। पडिक्कल 8 गेंद पर 5 रन बनाने के बाद संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, इसुरू उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
डेविड वॉर्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, टी नटराजन।
विराट ने पिछली हार के बाद कहा, ''मुझे लगता है गेंदबाजी में हम अच्छे नहीं रहे। हमने बल्लेबाजों को रन बनाने का अवसर दिया। आपको अच्छा करने के लिए तैयार रहना पड़ता है। सभी तरफ अच्छे खिलाड़ी हैं। यह किसी विशेष दिन के प्रदर्शन की बात है। हम वास्तव में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आपको यह स्वीकार करना पड़ेगा कि आप किसी भी मैच में हार सकते हैं।''
विराट कोहली की कप्तानी वाली बंगलौर को अपने पिछले मुकाबले में प्लेऑफ से बाहर हो चुकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी के 12 मैचों में सात जीत और पांच हार के बाद 14 प्वॉइंट्स हैं और वह प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ जीत प्लेऑफ में पहुंचा देगी लेकिन हार से उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि उसका आखिरी लीग मुकाबला दो नवम्बर को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है।