आईपीएल 2026 के 57वें मैच में आरसीबी और केकेआर के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में 36 वर्षीय मनीष पांडे ने पॉइंट पर टिम डेविड का ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई हैरान था। गेंदबाज को खुद भरोसा नहीं था कि ऐसा कैच हो गया। बल्लेबाज, डगआउट में बैठे खिलाड़ी और नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े विराट कोहली भी इस कैच से हैरान थे। विराट ने खास अंदाज में इसकी सराहना भी की।

यह वाकिया था आरसीबी की पारी के 18वें ओवर का जब गेंदबाजी कार्तिक शर्मा कर रहे थे और टिम डेविड बल्लेबाज थे। डेविड ने कट करने का प्रयास किया और पॉइंट पर खड़े मनीष पांडे ने अपनी बाईं ओर किसी पक्षी की तरह उड़ते हुए छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। इसके बाद रिप्ले में दिखाया गया कि विराट कोहली ने खास अंदाज में उन्हें सराहा।

विराट कोहली और मनीष पांडे कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो 2008 से लगातार आईपीएल का हिस्सा हैं। यही कारण है कि दोनों की दोस्ती और आपस में सम्मान का नजारा इस मैच में देखने को मिला। मनीष के शानदार कैच के बाद विराट कोहली ने उन्हें सराहा और हाथ मिलाते हुए औपचारिक तौर पर गले भी लगाया। सोशल मीडिया पर आग की तरह मनीष के कैच का वीडियो फैल गया और लोगों ने जमकर तारीफ की।

यहां देखें मनीष के कैच और विराट से मिलने का वीडियो

आरसीबी बनी नंबर एक टीम

इस मैच में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन पर कब्जा किया और प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत कर लिया। केकेआर ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 193 रन का लक्ष्य दिया था। विराट कोहली के नाबाद 105 रन की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियंस ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया और 6 विकेट से मैच जीत लिया।

कल का मैच कौन जीता: RCB बनी नंबर 1, केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म; विराट कोहली का बेहतरीन शतक

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार 13 मई की रात कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर अपनी सीजन की 8वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 बन गई। विराट कोहली ने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर