आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ 26 मई को धर्मशाला में होगा। आरसीबी की टीम अंकतालिका में 18 अंक के साथ पहले नंबर पर रही थी जबकि गुजरात के भी इतने ही अंक थे और ये टीम दूसरे स्थान पर थी। दोनों के बीच पहले क्वालिफायर में कांटे की टक्कर होगी और इसमें कोई शक नहीं है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। हालांकि दोनों टीमों की अपनी कुछ कमजोरी और कुछ ताकत जरूर है और इसके आधार पर ही बताया जा सकता है कि किसके जीतने की संभावना ज्यादा है। इस मैच में जिसे जीत मिलेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

आरसीबी की कमजोरी और ताकत

आरसीबी की बात करें तो इस टीम की मुख्य ताकत उनकी मजबूत बैटिंग लाइन-अप है। टीम के स्टार बैटर विराट कोहली गजब की फॉर्म में हैं तो वहीं कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडीक्कल मध्यक्रम में टीम को बखूबी संभाल रहे हैं। टिम डेविड व रोमारियो शेफर्ड निचले क्रम में टीम की बैटिंग को और मजबूत करते नजर आते हैं। टीम की गेंदबाजी की बात करें तो पावरप्ले में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार विरोधी पर टूट पड़ते हैं दोनों अब तक काफी प्रभावी रहे हैं। वैसे इस टीम की गेंदबाजी दवाब में बिखकर जाती है और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है जिससे इस टीम को बचना होगा। हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाज काफी मंहगे रहे थे और इस टीम के खिलाफ कुल 255 रन पिछले मैच में बने थे।

गुजरात की कमजोरी और ताकत

गुजरात की टीम इस वक्त काफी संतुलित दिख रही है और सबसे अहम बात ये कि टीम के शीर्ष तीन बैटर शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोश बटलर चल रहे हैं और टीम को बेहतरीन शुरुआत दे रहे हैं। इस टीम के मध्यक्रम में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे प्लेयर हैं जबकि गेंदबाजी लाइनअप में राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज हैं जो घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। गुजरात की कमजोरी इस टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाजी है जो दवाब में बिखर जाती है और इस सीजन के कुछ मैचों में इस टीम के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में काफी रन लुटाए हैं।

किसकी जीत की संभावना है ज्यादा

आरसीबी की बात करें तो अगर कोहली और रजत पाटीदार की अगुआई में इस टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाया या फिर रन चेज में पावरप्ले का फायदा उठाया तो ये टीम जीत सकती है। डेटा और प्रेडिक्शन मीटर के मुताबिक इस मैच में आरसीबी का पलड़ा (लगभग 54 फीसदी) थोड़ा सा भारी माना जा रहा है। वहीं गुजरात की बात करें तो अगर सिराज, रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने शुरुआत में ही आरसीबी के टॉप ऑर्डर को समेट देती है तो ये टीम (लगभग 46 फीसदी संभावना) बाजी मार सकती है।

छक्के लगाने में वैभव तो चौके लगाने में साई सुदर्शन ने मारी बाजी, 70 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 6-4 लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी जबकि सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन ने लगाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)