आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आगाज हुआ 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालिफायर 1 मुकाबले से। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई और गुजरात को बुरी तरह हराया। आईपीएल प्लेऑफ में यह आरसीबी की सबसे बड़ी जीत भी रही। हालांकि, ओवरऑल रनों के लिहाज से आईपीएल प्लेऑफ की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
इसके अलावा आरसीबी ने इस मुकाबले में कई बेहतरीन कारनामे किए और पांच बड़े रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज हुए। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने इस मुकाबले में 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन पर ऑलआउट हुई और 92 रन से मुकाबला हार गई। अब जानते हैं सभी पांच रिकॉर्ड के बारे में:-
IPL 2026 के क्वालिफायर 1 में RCB ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1- IPL नॉकआउट/प्लेऑफ की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से)
- 105 रन: राजस्थान रॉयल्स, vs DC, वानखेड़े 2008
- 92 रन: आरसीबी, vs GT, धर्मशाला 2026 *
- 86 रन: सीएसके, vs DC, चेन्नई 2012
- 81 रन: मुंबई इंडियंस, vs LSG, चेन्नई 2023
- 71 रन: आरसीबी, vs RR, पुणे 2015
2- आईपीएल में RCB का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
- 263/5: vs PWI, बेंगलुरु 2013
- 262/7: vs SRH, बेंगलुरु 2024
- 254/5: vs GT, धर्मशाला 2026 *
- 250/3: vs CSK, बेंगलुरु 2026
- 248/3: vs GL, बेंगलुरु 2016
3- IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री (6s+4s)
- 38 : RCB vs GT, धर्मशाला 2026 *
- 33 : CSK vs DC, चेन्नई 2012
- 32 : PBKS vs CSK, वानखेड़े 2014
- 31 : GT vs MI, अहमदाबाद 2023
- 31 : MI vs GT, न्यू चंडीगढ़ 2025
4- IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में सबसे बड़ा स्कोर
- 254/5 : RCB vs GT, धर्मशाला 2026 *
- 233/3 : GT vs MI, अहमदाबाद 2023
- 228/5 : MI vs GT, न्यू चंडीगढ़ 2025
- 226/6 : PBKS vs CSK, वानखेड़े 2014
- 222/5 : CSK vs DC, चेन्नई 2012
5- IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मैच के पॉवरप्ले में चौथा सबसे ज्यादा स्कोर
- 100/2 : CSK vs PBKS, वानखेड़े 2014
- 84/1 : Deccan vs DC, सेंचूरियन 2009
- 79/0 : MI vs GT, न्यू चंडीगढ़ 2025
- 76/1 : RCB vs GT, धर्मशाला 2026*
वैभव-प्रियांश ओपनर, गोपालगंज के ‘रबाडा’ की भी एंट्री; दिग्गज ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट अनकैप्ड प्लेइंग 11
आईपीएल 2026 में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उसी में से भारतीय दिग्गज ने कई खिलाड़ियों को अपनी बेस्ट अनकैप्ड प्लेइंग 11 में जगह दी है। उनकी टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या बतौर ओपनर शामिल हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
