आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आगाज 26 मई मंगलवार से होने जा रहा है। क्वालिफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस से धर्मशाला में होनी है। यह दोनों टीमें क्रमश: लीग स्टेज के बाद अंकतालिका की नंबर 1 और नंबर 2 टीमें थीं। यानी मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है, मगर बारिश फैंस का मजा किरकिरा भी कर सकती है। दरअसल मैच से पहले शाम 6 बजे तक लगातार तकरीबन 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा बारिश का अनुमान है।

50 प्रतिशत या उससे ज्यादा बारिश की संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के समय तो फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार बारिश की 50 प्रतिशत से अधिक संभावना है। यानी अगर लगातार बारिश हुई तो मैदान गीला हो सकता है और इससे मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है। ओवर भी घट सकते हैं, मैच शुरू होने में देरी भी हो सकती है, कुछ भी होने की संभावना है।

धर्मशाला एक पहाड़ी क्षेत्र है और बर्फीले पर्वतों से घिरा हुआ है। ऐसे में कभी भी वहां मौसम बदल सकता है। अगर सुबह से लगातार यहां बारिश होती है, तो शाम को मैच के वक्त भी आसमान साफ हो इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती है। मैच का टॉस शाम 7 बजे होना है और मैच की शुरुआत तय समय के मुताबिक शाम 7.30 से होनी है।

धर्मशाला में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार बारिश (कितने प्रतिशत अनुमान)

  • दिन में 10 बजे: 49 प्रतिशत
  • दिन में 11 बजे: 55 प्रतिशत
  • दिन में 12 बजे: 53 प्रतिशत
  • दोपहर में 1 बजे: 40 प्रतिशत
  • दोपहर में 2 बजे: 34 प्रतिशत
  • दोपहर में 3 बजे: 38 प्रतिशत
  • शाम में 4 बजे: 47 प्रतिशत
  • शाम में 5 बजे: 48 प्रतिशत
  • शाम में 6 बजे: 54 प्रतिशत

बिना खेले ही फाइनल में पहुंच सकती है आरसीबी

आईपीएल के नियम के मुताबिक प्लेऑफ में क्वालिफायर और एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश के कारण आरसीबी और गुजरात टाइटंस का मुकाबला नहीं हो पाता है, तो अंकतालिका में जो टीम ऊपर थी उसे आगे क्वालिफाई करवा दिया जाएगा। यानी अगर बारिश के कारण पहला क्वालिफायर नहीं पूरा हो सका तो आरसीबी सीधे फाइनल में जाएगी, और गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर 2 में खेलना पड़ेगा। लीग स्टेज के बाद अंकतालिका में आरसीबी की टीम गुजरात से ऊपर टॉप पर थी।

IPL 2026 Playoffs: रिजर्व डे नहीं, बारिश बनी विलेन तो कैसे निकलेगा क्वालिफायर और एलिमिनेटर में नतीजा?

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी। क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए रिजर्व डे भी नहीं हैं। अगर बारिश ने खलल डाली तो कैसे इन मैचों का नतीजा निकलेगा? लीग स्टेज के बाद आरसीबी टॉप पर, गुजरात दूसरे, हैदराबाद तीसरे और राजस्थान चौथे स्थान पर रही। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर