आईपीएल 2026 में दो महीने से ज्यादा के रोमांच के बाद अब फाइनल की घड़ी आ चुकी है। 19वीं सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दांव पर होगी जब आमने-सामने होंगी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें। इस मुकाबले में मौसम साथ देगा इसकी पूरी उम्मीद जताई गई है। हालांकि, बारिश ने अगर अचानक खलल डाली और किसी कारणवश मुकाबला आज नहीं हो सका तो रिजर्व डे भी मौजूद है।

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी के लिए बड़ी चुनौती होगी अहमादाबाद में गुजरात के होम ग्राउंड पर उसे मात देना। जब गुजरात के सामने भी चुनौती होगी इस सीजन आरसीबी को दूसरी बार हराने की। आरसीबी ने इस सीजन लीग स्टेज की पहली भिड़ंत में गुजरात को मात दी थी। उसके बाद अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में गुजरात को जीत मिली थी। फिर क्वालिफायर 1 में भी आरसीबी ने गुजरात को हराया था। यानी एक टीम से चौथी बार इस सीजन गुजरात की भिड़ंत होगी और क्वालिफायर 1 की हार का बदला लेने पर नजरें होंगी।

अहमदाबाद में भीषण गर्मी

अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने का पूर्वानुमान है। आसमान एकदम साफ है और बारिश की संभावना एकदम शून्य बताई गई है। यानी पूरे 40 ओवर का मुकाबला बिना किसी बाधा के देखने को मिल सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुरीद होती है। यानी रनों की बरसात हो सकती है।

अगर बारिश अचानक आती भी है और मैच 31 मई को पूरा नहीं हो पाता है, तो फाइनल के लिए रिजर्व डे मौजूद है। रिजर्व डे पर मुकाबला आमतौर पर वहीं से शुरू होता है जहां से मैच पहले दिन रुका होता है। अगर टॉस होने के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो रिजर्व डे पर नए सिरे से मुकाबला शुरू होता है।

आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका

आरसीबी ने पिछले सीजन 17 साल के इंतजार के बाद आईपीएल का पहला खिताब जीता था। अब उसके पास मौका है लगातार दो आईपीएल सीजन में चैंपियन बनने का। इससे पहले लीग के इतिहास में पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही ऐसा कर पाई हैं। चेन्नई ने 2010-2011 और मुंबई ने 2019-2020 में लगातार 2-2 सीजन जीते थे। अब आरसीबी भी ऐसी तीसरी टीम बन सकती है।

सचिन चुने गए 21वीं सदी के ग्रेटेस्ट मेन्स इंटरनेशनल बैटर; बुमराह, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स को मिला खास सम्मान

सचिन तेंदुलकर को 21वीं सदी का सबसे महान क्रिकेटर चुना गया तो वहीं जैक कैलिस को बेस्ट ऑलराउंडर के खिताब से नवाजा गया। मुरलीधरन को सदी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गेंदबाज के सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर