Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final, Women’s Premier League 2026: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने इस लीग के इतिहास में फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आरसीबी को फाइनल में 204 रन का बड़ा टारगेट मिला था, लेकिन स्मृति की पारी ने इस लक्ष्य को आसान बना दिया।
स्मृति ने बनाया फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
स्मृति मंधाना ने दिल्ली के खिलाफ अपना अर्धशतक पहले 23 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया और फिर उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन की पारी 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। मंधाना को जॉर्जिया वॉल का खूब साथ मिला जिन्होंने 54 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। दोनों के बीच इस मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी हुई जो इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी साबित हुई।
मंधाना ने फाइनल में दिल्ली के खिलाफ 87 रन की पारी खेली और वो इस लीग के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर भी बन गईं। उन्होंने जॉर्जिया को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इसी फाइनल में 79 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर 66 रन की पारी खेलकर तीसरे नंबर पर हैं जबकि साइवर ब्रंट नाबाद 60 रन की पारी के साथ चौथे तो वहीं जेमिमा 57 रन की पारी के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
WPL फाइनल में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर
87 गेंद (41 गेंद) – स्मृति मंधाना बनाम दिल्ली, वडोदरा, 2026
79 गेंद (54 गेंद) – जॉर्जिया वोल बनाम दिल्ली, वडोदरा, 2026
66 गेंद (44 गेंद) – हरमनप्रीत बनाम दिल्ली, ब्रेबोर्न, 2025
60* गेंद (55 गेंद) – नेट साइवर-ब्रंट बनाम दिल्ली, ब्रेबोर्न, 2023
57 गेंद (37 गेंद) – जेमिमा रोड्रिग्स बनाम आरसीबी, वडोदरा, 2026
आपको बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता था और फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ पहले खेलते हुए जेमिमा की 57 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया था। आरसीबी ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया।
ये भी पढ़ें
RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स को दिया करारा जवाब, फाइनल में 23 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
