Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final, Women’s Premier League 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली और वो इस टी20 लीग में दिल्ली की तरफ से फाइनल मुकाबले में 50 प्लस की पारी खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। यही नहीं वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं।

जेमिमा ने रचा इतिहास

जेमिमा ने आरसीबी के गेंदबाजों की खासी क्लास लगाई और उन्होंने इस मैच में अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा किया। जेमिमा ने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 154.05 का रहा साथ ही ये इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक भी रहा। इस पारी के बाद जेमिमा विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली के लिए 50 प्लस की पारी खेलने वाली पहली प्लेयर बन गईं। यही नहीं वो इस लीग के फाइनल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर भी बनीं।

WPL फाइनल में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली बैटर्स

  • 66 रन (44 गेंद) – हरमनप्रीत कौर बनाम दिल्ली, ब्रेबोर्न, 2025
  • 60* रन (55 गेंद) – नेट साइवर-ब्रंट बनाम दिल्ली, ब्रेबोर्न, 2023
  • 57 रन (37 गेंद) – जेमिमा रोड्रिग्स बनाम आरसीबी, वडोदरा, 2026

आखिरी 4 ओवर में बने 55 रन

दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ आखिरी 4 ओवर में 55 रन बनाए और इसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। ये विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। दिल्ली के लिए आखिरी वक्त पर चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली जबकि लॉरा वोल्वाइट ने 25 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली और वो पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गईं। दिल्ली की ओपनर शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।

ये खबरें भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: संजू ने मिले मौके का नहीं उठाया फायदा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कहीं बेंच पर बैठे ना रह जाएं

अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत ने फाइनल ने पहले तोड़ा पाकिस्तान का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में बना नंबर 1