आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से मात दी। सीएसके की यह इस सीजन में लगातार तीसरी हार थी। इस हार के बावजूद चेन्नई की टीम ने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि सीएसके ने इस रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी को ही पीछे छोड़ा। यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 प्लस के स्कोर बनाने का।
इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले खेलते हुए 250 का स्कोर खड़ा किया था। बेंगलुरु का यह आईपीएल में 36वां 200 प्लस का स्कोर था। इसके जवाब में चेन्नई ने दूसरी पारी में खेलते हुए 207 रन बनाए और अपना 37वां 200 प्लस का स्कोर आईपीएल में बनाया। इसी के साथ चेन्नई ने कुछ ही देर में आरसीबी को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन बनाने वाली टीमें
- 37 : चेन्नई सुपर किंग्स
- 36 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 33 : पंजाब किंग्स
- 32 : मुंबई इंडियंस
- 30 : कोलकाता नाइट राइडर्स
RCB की दूसरी जीत और सीएसके की लगातार तीसरी हार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आरसीबी ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। डिफेंडिग चैंपियन बेंगलुरु की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीजन का आगाज किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार यह तीसरी हार है। चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात दी।
इस मैच में आरसीबी के लिए जीत के हीरो रहे बल्लेबाजी में टिम डेविड जिन्होंने 25 गेंद पर नाबाद 70 रन की पारी खेली। जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। सीएसके की गेंदबाजी बुरी तरह फ्लाप रही। वहीं बल्लेबाजी में सरफराज खान ने 50 और प्रशांत वीर ने 43 रन की पारी खेली। आरसीबी के 251 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन पर सिमट गई।
8 छक्के, 280 का स्ट्राइक रेट, टिम डेविड ने की डी विलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी; RCB ने 250 रन ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 11वें मैच में सीएसके के खिलाफ 250 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टिम डेविड ने इस पारी में 8 छक्के ठोक 25 गेंद पर नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस पारी में आरसीबी ने पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
