साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बॉलर डेल स्टेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टॉप-5 ग्रेटेस्ट बॉलर का चयन किया। इन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्होंने 3 भारतीय तो 2 विदेशी बॉलर को रखा। कमाल की बात ये रही कि स्टेन ने अपनी इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को अनिल कुंबले से ऊपर रखा। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आरसीबी के लिए आईपीएल में काफी लंबे समय तक खेला था और वो इस टीम के सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

स्टेन ने चहल को पहले स्थान पर रखा

स्टेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर चुनी अपनी इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को पहले स्थान पर रखा। चहल ने आरसीबी के लिए खेले 113 मैचों में 139 विकेट लिए थे और उनका औसत 22.03 का था। स्टेन ने कहा कि मेरी नजर में चहल पहले नंबर पर हैं क्योंकि वो हर 17 गेंदों पर इस टीम के लिए विकेट लेते थे और उनका इकॉनामी लगभग 7.6 का था। उन्होंने इस टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और मेरी नजर में वो पहले स्थान पर हैं।

जोश हेजलवुड को दूसरे नंबर पर मिली जगह

स्टेन ने अपनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोश हेजलवुड को रखा जो इस वक्त आरसीबी की हिस्सा हैं। स्टेन ने कहा कि मैं हेजलवुड को दूसरे नंबर पर रखूंगा जो कमाल के बॉलर हैं। वो लगभग हर 13 गेंदों पर इस टीम के लिए विकेट लेते हैं। जोस ने अब तक आरसीबी के लिए खेले 27 मैचों में 45 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर स्टेन ने मिचेल स्टार्क को रखा जिन्होंने आरसीबी के लिए 27 मैचों में 34 विकेट लिए थे।

5वें स्थान पर रहे अनिल कुंबले

स्टेन ने अपने टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में हर्षल पटेल को रखा जिन्होंने इस टीम के लिए खेले 80 मैचों में 99 विकेट लिए थे और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हर्षल ने आईपीएल में आरसीबी के लिए एक बार 5 विकेट हॉल जबकि दो बार 4 विकेट हॉल लेने का भी कमाल किया था। वहीं स्टेन ने पांचवें नंबर पर अनिल कुंबले को रखा जिन्होंने आरसीबी के लिए 51 मैचों में 51 विकेट लिए थे। कुंबले ने इस टीम के लिए 2009 और 2010 में कप्तानी भी की थी।

युवराज ने 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को बताया बेस्ट बैटिंग पार्टनर; सचिन, सहवाग, रोहित, कोहली को किया इग्नोर

युवराज सिंह ने बताया कि कौन बल्लेबाज उनका फेवरेट बैटिंग पार्टनर था। उन्होंने जो नाम बताया उस खिलाड़ी ने भारत के लिए 17 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)