आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के लिए एक-एक बुरी खबर आई है। जहां पैट कमिंस को लेकर पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि वह शायद शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे और इशान किशन कप्तानी कर सकते हैं। वहीं आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर अब बुरी खबर आ रही है।

ऑस्ट्रेलियाई न्यूज प्लेटफॉर्म कोड स्पोर्ट्स के एक पत्रकार Daniel Cherny ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड दोनों अभी इंजरी के बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस करना तय माना जा रहा है। इस लिहाज से आरसीबी को गेंदबाजी लाइनअप में झटका लग सकता है।

डैनियल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”जोश हेजलवुड और पैट कमिंस, दोनों इस साल आईपीएल के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी अभी रिहैब में हैं। वहीं पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल से पहले पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है।”

कौन लेगा जोश हेजलवुड की जगह?

जोश हेजलवुड ने हाल ही में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा नहीं लिया था। अब आईपीएल के कुछ मैचों से अगर वह बाहर रहते हैं तो आरसीबी जैकब डफी को उनकी जगह मौका दे सकती है। डफी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं और पिछले साल रेड बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था। वह टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे।

IPL 2026 के लिए RCB और SRH का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, इशान किशन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्राइडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलामरोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ दिग्गज विकेटकीपर, ILT20 में टीम को बनाया था चैंपियन
यह भी पढ़ें- ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’: शोएब अख्तर को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारत की जीत के बाद दिया था ‘अमीर बच्चे’ वाला बेतुका बयान