Royal Challengers Bengaluru Schedule 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना आईपीएल 2026 में अभियान पहले दिन यानी 28 मार्च से ही शुरू करेगी। आईपीएल 2026 के लिए अभी पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल आया है। आरसीबी का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बेंगलुरु में होगा। वहीं दूसरे मैच में आरसीबी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना भी अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी में करेगी।

इसके बाद टीम अपने अगले दो मैच बाहर खेलेगी। आरसीबी का तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चौथे मैच में मुंबई इंडियंस से सामना होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रजत पाटीदार के नेतृत्व में बतौर डिफेंडिं चैंपियंस उतरेगी। 17 साल के इंतजार के बाद 2025 में पहली बार यह टीम चैंपियन बनी थी। विराट कोहली ने 650 से अधिक रन पिछले सीजन बनाए थे। अब इस बार फिर से उनके ऊपर सभी की नजरें होंगी। आरसीबी ने इस सीजन के ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर (7 करोड़) के रूप में सबसे बड़ी खरीदारी की थी।

आरसीबी के शुरुआती चार मैचों का शेड्यूल

  • पहला मैच: आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 28 मार्च 2026, बेंगलुरु (शाम 7.30 बजे IST)
  • दूसरा मैच: आरसीबी बनाम सीएसके, 5 अप्रैल 2026, बेंगलुरु (शाम 7.30 बजे IST)
  • तीसरा मैच: आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स, 10 अप्रैल 2026, गुवाहाटी (शाम 7.30 बजे IST)
  • चौथा मैच: आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल 2026, मुंबई (शाम 7.30 बजे IST)

IPL 2026 Schedule: दूसरे चरण के 50 मैचों का पूरा शेड्यूल

आरसीबी ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाया था दांव

खिलाड़ीबेेस प्राइसकितने में बिके
वेंकटेश अय्यर (भारतीय)02 करोड़ रुपये07 करोड़ रुपये
मंगेश यादव (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये5.2 करोड़ रुपये
जैकब डफी (विदेशी, न्यूजीलैंड)02 करोड़ रुपये02 करोड़ रुपये
जॉर्डन कॉक्स (विदेशी, इंग्लैंड)75 लाख रुपये75 लाख रुपये
सात्विक देसवाल (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये30 लाख रुपये
कनिष्क चौहान (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये30 लाख रुपये
विहान मल्होत्रा (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये30 लाख रुपये
विकी ओस्तवाल (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये30 लाख रुपये

IPL 2026 के लिए आरसीबी का पूरा स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल।

IPL 2026 के लिए टीम के अनुसार शेड्यूल देखें

MI IPL Schedule 2026: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
DC IPL Schedule 2026: दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
RR IPL Schedule 2026: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
LSG IPL Schedule 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
CSK IPL Schedule 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स