आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया है। रजत पाटीदार, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाले तीसरे कप्तान बने हैं। आरसीबी, चेन्नई और मुंबई के बाद तीसरी ऐसी टीम बनी है। साथ ही आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी और कीरोन पोलार्ड की बराबरी की है।

क्रुणाल पंड्या इससे पहले तीन बार मुंबई इंडियंस के लिए फाइनल जीत का हिस्सा रहे थे। उसके बाद लगातार अब दो बार आरसीबी के लिए फाइनल मैच जीतने के बाद वह पांच आईपीएल फाइनल जीत चुके हैं। उन्होंने इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर जगह बनाई। क्रुणाल ने अपने छोटे भाई हार्दिक की भी इस मामले में बराबरी की। वह आईपीएल 2025 सीजन के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

सबसे ज्यादा IPL फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी

  • 6 : रोहित शर्मा
  • 6 : अंबाती रायडू
  • 5 : एमएस धोनी
  • 5 : कीरोन पोलार्ड
  • 5 : हार्दिक पंड्या
  • 5 : क्रुणाल पंड्या

सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने वाली टीमें

  • मुंबई इंडियंस: 5
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 5
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 3
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 2

विराट कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी

फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 42 गेंद पर 75 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वह इस सीजन तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने और वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन और संजू सैमसन के बराबर पहुंचे।

गुजरात टाइटंस की टीम बस में आग, IPL फाइनल के बाद बड़ा हादसा; बीच सड़क पर खड़े रहे सभी खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए रात आसान नहीं थी। मैच के बाद होटल लौटती हुई गुजरात की टीम बस में आग लग गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर